हरियाणा: 21मई रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने की मिली परमिशन

21मई रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने की मिली परमिशन।  

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

रोहतक के  लघु सचिवालय पहुंचे नवीन जयहिंद।
एसपी और डीसी से की मुलाकात कर ली जन्मोत्सव मनाने की परमिशन।
जब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सफर कर सकते है तो परशुराम भगवान के मान सम्मान के लिए क्यों नहीं मिल सकती हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की अनुमति : नवीन जयहिंद। 
जिस परशुराम जन्मोत्सव को मनाने से रोका अब उसी जन्मोत्सव की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगा प्रशासन।  
सरकार चलता है चाल प्रशासनिक अधिकारियों को बनाती है मोहरा : जयहिंद।

रोहतक : रोहतक के पहरावार में 21 मई रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर जिला प्रशासन ने नवीन जयहिंद को अनुमति दे दी है।  21 मई को पहरावर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव जीत के जश्न के रूप में मनाया  जायेगा  जिसमे बड़ी संख्या में परशुराम भक्तो के पहुंचेंगे।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव परमिशन के लिए प्रशासन की तरफ से कोई  संतोषजनक जवाब न मिलने पर व परमिशन देने में आनाकानी करने पर   नवीन जयहिंद आज खुद रोहतक के  लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। 
नवीन जयहिंद ने पत्रकारों से बातचीत में बताया की प्रशासनिक  अधिकारियों ने उन्हें भगवान परशुराम  जन्मोत्सव  मनाने की  लिखित  स्वीकृति दे  दी है  लेकिन  हेलीकॉप्टर से  पुष्प वर्षा करने को लेकर अब भी सरकार प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए पेंच अटका रही है जिसको लेकर  नवीन जयहिंद पुलिस अधीक्षक से भी मिले।
जयहिंद ने  आगे कहा की  जब  मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से  सफर कर सकते है।  लोगो को शादी के लिए हेलीकॉप्टर की अनुमति मिल सकती है तो आखिर परशुराम भक्तो और परशुराम भगवान के मान सम्मान  के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती। 
आपको बता दे की बीती 23 अप्रैल को नवीन जयहिंद ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पहरावर की जमीन पर  करवाने का एलान किया था  लेकिन नगर निगम ने जमीन पर  मालिकाना हक़ जताते हुए नवीन जयहिंद को  इसकी स्वीकृति नहीं दी थी साथ ही जयहिंद द्वारा भगवान परशुराम व परशुराम के भक्तों के सम्मान के लिए जयहिंद ने स्वम को इस जमीन पर न आने तक की बात कोर्ट में कह दी थी।
नवीन जयहिंद ने सरकार को चेतावनी देते हुए  कार्यक्रम को एक  महीने  के लिए टाल दिया था जिसके  बाद  अब 21 मई को नवीन जयहिंद ने एक बार फिर से  जन्मोत्सव मनाने की अनुमति मांगी थी जिसे  आज प्रशासन की तरफ से स्वीकृति मिल गयी है।
नवीन जयहिंद ने बताया की प्रशासनिक अधिकारियो ने इस दौरान उनका  पूरा सहयोग किया और कार्यक्रम के  दौरान सुरक्षा  व्यवस्था के  इंतजामों का भी  भरोसा जताया।
जयहिंद ने कहा की हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा पर रोक लगाना सरकार की  चाल है अधिकारियो को आगे कर केवल मोहरा बनाया जा  रहा है। 
अधिकारियो ने जयहिंद को आश्वासन दिलाया है  की वो उनकी  हर संभव से  संभव मदद  करेंगे।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के जश्न की जीत की करो तैयारी आ रहे है फरसाधारी।
नवीन जयहिंद ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के जश्न की तैयारी जोरों शोरों पर है और फरसाधारी, मुंडन धारी व 36 बिरादरी के भाईचारे के साथ की वजह से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है और पहरावर की जमीन समाज को मिली है।
जयहिंद ने 36 बिरादरी के भाईचारे व समाज के सभी धर्मों को 21 मई रविवार पहरावर का न्योता दिया हैं ।
इस दिन देशी घी का प्रसाद भी भक्तो में बांटा जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: युवा तकनीक से समाज की समस्याओं का करें समाधान : प्रो. वशिष्ठ

Fri May 19 , 2023
युवा तकनीक से समाज की समस्याओं का करें समाधान : प्रो. वशिष्ठ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुवि के यूआईईटी संस्थान में आह्वान 2023 के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताएं आयोजित। कुरुक्षेत्र 19 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू के […]

You May Like

Breaking News

advertisement