हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जनता को समर्पित किया धरोहर हरियाणा संग्रहालय का कैलेंडर

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व धरोहर हरियाणा संग्रहालय की गतिविधियों का आईना है कैलेंडर।
राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वॉल कैलेंडर को भी रिलीज किया गया।

कुरुक्षेत्र, 1 जनवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं हरियाणा के राज्यपाल महामहिम बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को धरोहर हरियाणा संग्रहालय का वार्षिक कैलेंडर जनता को समर्पित किया। राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कैलेंडर को जनता को समर्पित करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल सांस्कृतिक गतिविधियों के अतिरिक्त शैक्षणिक मामलों में देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल है। यह विश्वविद्यालय धरोहर के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति को सहेजने का अनूठा कार्य कर रहा है। इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डा. संजीव शर्मा को बधाई दी। इस मौके पर राज्यपाल प्रोफेसर बंडारू दत्तात्रेय ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वॉल कैलेंडर को भी रिलीज किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को भी नववर्ष की बधाई दी। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, धरोहर हरियाणा संग्रहालय के प्रभारी डॉ. विवेक चावला, सहायक कुलसचिव डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा उपस्थित थे।धरोहर कैलेंडर में जनवरी से लेकर दिसंबर 2021 के 12 महीनों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है इसके अतिरिक्त कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की गतिविधियों के चित्र इसमें समाहित है। वॉल कैलेंडर में हरियाणा सरकार तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सभी छुट्टियों का विवरण जारी किया गया है इसके साथ-साथ कैलेंडर में भारतीय संस्कृति के अनुसार पंचांग तिथियों का ब्यौरा भी दिया गया है। धरोहर कैलेंडर में धरोहर हरियाणा संग्रहालय की संस्कृति की झांकियां तो प्रस्तुत की गई है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की साल भर की गतिविधियों को कैलेंडर में केंद्रित किया गया है।
इस मौके पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह कैलेंडर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व धरोहर हरियाणा संग्रहालय की गतिविधियों का आईना है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जैसी संस्थाएं बनने में वर्षाे नहीं दशकों लगते हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की लम्बी सूची है। प्रबुद्धजनों व महान् लोगों की सोच के कारण ही आज विश्वविद्यालय इस मुकाम तक पहुंचा हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा, संस्कृति व खेल के क्षेत्र में देश में प्रथम 10 विश्वविद्यालयों में से एक है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्य संस्कृति व इससे बनकर निकले विद्यार्थियों के कारण यह विश्वविद्यालय देश में ही नहीं विश्व भर में जाना जाता है। हरियाणा प्रदेश को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पर गर्व है। समृद्ध खुशहाल व सम्पन्न हरियाणा की पहचान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय है।गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित संग्रहालय हर वर्ष विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक कैलेंडर जारी करता है इस वर्ष जारी किए गए इस कैलेंडर में खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां शैक्षणिक गतिविधियां शोध आदि विषयों को उजागर किया गया है। हरियाणा राजभवन में आयोजित एक समारोह में महामहिम राज्यपाल ने कुवि कैलेंडर को जारी किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महंत बंशीपुरी का अहम योगदान : महंत विश्वनाथ गिरि

Sat Jan 1 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पिहोवा,1 जनवरी :- मॉडल टाउन स्थित श्री दक्षिणा काली पीठ के संस्थापक व भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशीपुरी का जन्मदिन नववर्ष के रूप में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने महंत बंशीपुरी जी महाराज को फूल मालाएं पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं […]

You May Like

advertisement