हरियाणा विधान सभा 12 अगस्त को करवाएगी पत्रकारिता से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 31 जुलाई : हरियाणा विधान सभा द्वारा पत्रकारिता से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला आगामी 12 अगस्त को चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित हरियाणा निवास में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह आयोजन विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की प्रेरणा से सम्भव हो रहा है। इसके लिए पत्रकार समय समय पर सुझाव देते रहे हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषाधिकारों की समझ, पत्रकारिता में नैतिकता, विधायी कामकाज, समिति रिपोर्ट्स, सार्वजनिक दस्तावेज़ आदि की व्याख्या तथा समझ, मीडिया ब्रीफिंग और अनुभव साझा करना शामिल हैं।
विधायिका और पत्रकारिता में गहरा संबंध है। संवैधानिक एवं संसदीय गरिमा बनाए रखने के लिए यह आवश्यक हो जाता है। इस वर्कशॉप में विधायी कामकाज के महत्व तथा रिपोर्टिंग के नॉर्म्स जानने तथा समझने का अवसर मिलेगा। इनका महत्व समझाने के लिए मीडिया के वरिष्ठतम लोग तथा संसदीय शोध सर्विसेज के प्रवक्ता आने की संभावना है। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ अपना अनुभव और ज्ञान देंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जर्मन सांसद राहुल कुमार ने की श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा में श्री चंद भगवान की पूजा अर्चना

Thu Jul 31 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा कुरुक्षेत्र पहुँचने पर महंत महेश मुनि जी महाराज ने किया गर्मजोशी से स्वागत।महंत महेश मुनि जी महाराज को जर्मन आने का न्योता दिया, सनातन के प्रचार प्रसार के लिए कृतज्ञता जताई। कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई : […]

You May Like

advertisement