बड़ी खबर:उत्तराखंड में भाजपा ने मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों नियुक्त किए,

बड़ी खबर:उत्तराखंड में भाजपा ने मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों नियुक्त किए,
सागर मलिक संपादक

देहरादून :- भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के संदर्भ में कल प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है। जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सहप्रभारी समेत पार्टी पदाधिकारी शिरकत करेंगे। वहीं पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्षों के चुनाव हेतु विधानसभा स्तर पर पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षकों की घोषणा भी कर दी है। पार्टी फरवरी अंत तक सभी जिलाध्यक्षों के चयन के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में राज्य इकाई भी सहभागी बने।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि कल 9 फरवरी को देहरादून रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में इस प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक, सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा श्री राजकुमार चाहर मुख्य वक्ता के तौर पर प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष एवं राजसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में पार्टी एवं मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रदाधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी, जिला प्रभारी व सह-प्रभारी,

जिलाध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री, विधानसभा पर्यवेक्षक
प्रमुखता से शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में मंडलों एवं जिलास्तर पर होने वाली चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए बताया कि पार्टी का लक्ष्य है 25 फरवरी तक मंडल और फरवरी माह के अंत तक सभी जिला अध्यक्षों का चुनाव करना। वहीं हमारा प्रयास रहेगा कि प्रदेश इकाई के गठन के साथ, उत्तराखंड भाजपा भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में सहभागी बने।

पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को लेकर जानकारी देते हुए कहा, देशभर में यह संगठन पर्व के रूप में उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। निकाय चुनाव के मद्देनजर कुछ समय के लिए प्रदेश में स्थगित इस प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। गौरतलब है कि संगठन पर्व के तहत प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता के क्रम में अभी तक सभी 11729 बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है। अब मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया जाना है, जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सभी 70 विधानसभाओं के लिए 210 पर्यवेक्षक एवं सहप्रयवेक्षक बनाए गए हैं। मंडल के उपरांत सभी सांगठनिक जिलों में अध्यक्षों का चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

विधानसभा पर्यवेक्षक नामों की सूची अलग से संलग्न की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: डीएम सविन बंसल के रडार पर नशे के सौदागर, और दवा मिलावटखोर,

Sun Feb 9 , 2025
सागर मलिक संपादक जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की उपस्थिति में नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने नशे के प्रसार को रोकने तथा बच्चों एवं छात्रों को इस बुराई से दूर रखने हेतु नियमित जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश पुलिस एवं […]

You May Like

advertisement