हरियाणा: पदाधिकारी अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : शेष पाल

पदाधिकारी अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : शेष पाल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

शपथ ग्रहण के साथ हुआ शिशु भारती का गठन।

कुरुक्षेत्र, 26 मई : श्रीमद भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय (बालघर) में शुक्रवार को शिशु भारती का गठन शेष पाल एवं प्रधानाचार्य की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कर संपन्न करवाया गया।
शेष पाल ने विद्यालय में शिशु भारती के सदस्यों को उनके पद व दायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बच्चों को बताया कि हमें अपने कार्य का निर्वहन किस प्रकार करना है। उन्होंने कई छोटी, छोटी बातें जैसे विद्यालय में समय पर आना, अपना विद्यालय कार्य पूरा करना, अपना गणवेश साफ रखना तथा अन्य कई बातों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। उन्होंने सभी शिशु भारती पदाधिकारियों को अपने कार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने के लिए कहा। साथ ही अपने कार्य को एक डायरी में भी लिखा जाए ऐसा आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखबीर ने शिशु भारती गठन के उपरांत पदाधिकारियों को बधाई दी। सभी को अपना कार्य जिम्मेदारी से करने के लिए भी कहा। इस कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
शिशु भारती के गठन अवसर पर बच्चे शपथ ग्रहण करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सी.एम.जी.जी.ए. एवं डी.एम.एस. ने किया औचक निरीक्षण

Fri May 26 , 2023
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कक्षाओं में जाकर शिक्षक और विद्यार्थियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। कुरुक्षेत्र, 26 मई : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में सी.एम.जी.जी.ए. नंदन तथा डी.एम.एस. विजय कुमार ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ई-अधिगम से संबंधित कक्षाओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement