हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का अभियान

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने किया मिड डे मील वर्कर्स व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 3 नवम्बर : सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का जिला भर के स्कूलों में जाकर बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का अभियान निरंतर जारी है। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत ही सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय थानेसर नं 4 में करीब डेढ़ सौ बच्चों को जहां स्वास्थ्य का महत्व बताया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ्ता कितनी आवश्यक है। इसी मौके पर मिड डे मील वर्कर्स एवं सफाई कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता के विद्यालय के मुख्य शिक्षक बलकार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सेवा ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के बच्चों को जागरूक करने की जो मुहिम चलाई हुई है वह बहुत ही सराहनीय है। सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं वो बहुत ही प्रशंसनीय हैं। ट्रस्ट के खण्ड कोऑर्डिनेटर सुमन्त सैनी ने बताया कि ट्रस्ट जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल के मार्गदर्शन मे समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य और कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर रहता है। ट्रस्ट की तरफ से उनके बच्चों को मुफ्त में तीन साल के लिए एक एजुकेशन एप को उपलब्ध करवाने और उनका करियर चुनने में हर संभव सहयोग का प्रयास किया जा रहा है। ट्रस्ट ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से कार्यक्रम समस्त बच्चों को डाबर का इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक उपहार स्वरूप भेंट किया। जिसमें रियल जूस, टूथपेस्ट, टूथब्रश व शैम्पू इत्यादि दिए गए। इस अवसर पर सुनीता नारा, चेतन शर्मा, नीरज टामक इत्यादि मौजूद रहे।
स्कूली बच्चे जूस पैक हाथ में लिए हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा:विद्यापीठ में भव्य सामूहिक विवाह समारोह को लेकर गीता जयंती समारोह समिति के सदस्य उत्साहित

Fri Nov 4 , 2022
विद्यापीठ में भव्य सामूहिक विवाह समारोह को लेकर गीता जयंती समारोह समिति के सदस्य उत्साहित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विद्यापीठ में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को लेकर आ रहे हैं लगातार आवेदन।विद्यापीठ में आयोजित हुए समारोहों में अभी तक करीब 12 सौ गरीब परिवारों […]

You May Like

advertisement