हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) ने हरियाणा दिवस पर आशा वर्कर्स व सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) ने हरियाणा दिवस पर आशा वर्कर्स व सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 1 नवम्बर : हरियाणा दिवस के अवसर पर स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपली में सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) द्वारा आशा वर्कर्स, मिड डे वर्कर्स और सफाई कर्मचारियों, को उनके कोरोना काल मे किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आशा वर्कर पूजा सैनी ने मंच संचालन किया। उन्होंने सेवा ट्रस्ट की टीम का पहुचने पर स्वागत किया। संस्था के खण्ड कोऑर्डिनेटर दिलबाग सिंह सौथा ने बताया कि सेवा ट्रस्ट जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल के मार्गदर्शन में समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य और कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स ने कोरोना काल में जो कार्य किए हैं वो बहुत ही सराहनीय है। सभी सदस्यों ने इस काल में अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से निभाया है। उसके पश्चात सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से समस्त आशा वर्कर्स और सफाई कर्मचारियों को डाबर की इम्युनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक उपहार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर डा. बहादुर, फैसीलेटर सुषमा, राजरानी, एएनएम अनीता, विक्रम, नवधा दिलबाग व अन्य मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) की टीम सम्मानित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने हरियाणा दिवस व गोपाष्टमी के कार्यक्रमों में लिया भाग

Wed Nov 2 , 2022
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने हरियाणा दिवस व गोपाष्टमी के कार्यक्रमों में लिया भाग। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद। कुरुक्षेत्र, 1 नवम्बर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने आज प्रदेश वासियों को हरियाणा दिवस व गोपाष्टमी […]

You May Like

advertisement