हरियाणा: विस अध्यक्ष ने धर्म और परोपकार के साथ मनाया अमृत महोत्सव,गुप्ता के 75 वें जन्मदिन पर आध्यात्मिक विभूतियों ने घर पहुंच दिया आशीर्वाद

विस अध्यक्ष ने धर्म और परोपकार के साथ मनाया अमृत महोत्सव,गुप्ता के 75 वें जन्मदिन पर आध्यात्मिक विभूतियों ने घर पहुंच दिया आशीर्वाद।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुमार स्वामी, गुरु संपूर्णानन्द, डॉ. अमृता दीदी, बीके अनीता ने की दीर्घायु की कामना।
गौशाला पहुंच की गौसेवा, पौधरोपण, रक्तदान शिविरों में व्यस्त रहे।

चंडीगढ़, 25 मई : हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने वीरवार को अपने जीवन का अमृत महोत्सव देश की महान आध्यात्मिक और सामाजिक हस्तियों के सानिध्य में मनाया। विश्व विख्यात संत कुमार स्वामी, गुरु संपूर्णानन्द, बागेश स्वरूप ब्रह्मचारी, डॉ. अमृता दीदी, ब्रह्माकुमारी अनीता समेत अनेक आध्यात्मिक विभूतियों ने सुबह गुप्ता के आवास पर आयोजित हवन यज्ञ में शामिल होकर उनके लिए लंबी उम्र की कामना की। इससे पूर्व विस अध्यक्ष परिवार समेत माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता से प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की। उसके बाद रात तक गुप्ता गौसेवा, रक्तदान शिविरों आदि धर्मार्थ कार्यों में व्यस्त रहे।
हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने 75 वें जन्मदिन के अवसर पर दिन की शुरुआत माता मनसा देवी के दर्शन से की। उसके बाद उन्होंने आवास पर परिजनों और बड़ी संख्या में शुभचिंतकों के साथ हवन किया। यहां उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
इसके बाद ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला के एमडीसी के सेक्टर 6 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे। साथ लगते एमडीसी सेक्टर 5 में भंडारा लगाया गया और वृक्षारोपण व पौध वितरण किया। शहर के सेक्टर 11-15 के चौक पर भाजयुमो जिला महासचिव योगेंद्र शर्मा की ओर से भंडारा लगाया गया।
विधान सभा अध्यक्ष के जन्मदिन की खुशी में सालासर बालाजी ट्रस्ट ने सेक्टर 12 ए के सार्थक स्कूल में रक्तदान शिविर लगाया। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित अग्रसेन चैरिटेबल डायग्नोस्टिक एण्ड हैल्थकेयर सेंटर में शशि महेश्वरी डायलेसिस सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने डायग्नोस्टिक सेंटर का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया। गौरतलब है कि यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा डायलेसिस सेंटर बना है।
शाम को हलके के गांव सुखदर्शन पहुंचे जहां गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया। गुप्ता ने कहा कि उनके जन्मदिन पर उन्हें हलके की जनता और शुभचिंतकों की तरफ से जिस प्रकार की शुभकामनाएं मिली हैं, उसके लिए वे इन सभी के आभारी हैं।
अपने 75 वें जन्मदिन पर चंडीगढ़ स्थित आवास पर आयोजित हवन में आहुतियां डालते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता। इस अवसर पर उपस्थित हैं बड़ी आध्यात्मिक विभूतियां।
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को उनके 75 वें जन्मदिन पर चंडीगढ़ स्थित आवास पर आयोजित हवन के अवसर पर उन्हें आशीर्वाद देते संत।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जौनपुर: तेजीबाजार थाना पुलिस द्वारा दो नफर वारंटी को किया गया गिरफ्तार

Fri May 26 , 2023
तेजीबाजार थाना पुलिस द्वारा दो नफर वारंटी को किया गया गिरफ्तार– संवाददाता ✍🏻विजय दुबे तेजीबाजार -(जौनपुर)–पुलिस अधीक्षक जौनपुर के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के मद्देनजर तथा थानाध्यक्ष तेजीबाजार राम प्रवेश कुशवाहा के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा एन0बी0डब्लू0 में […]

You May Like

Breaking News

advertisement