विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र के 35454 लोगों के स्वास्थ्य की गई स्क्रीनिंग : शांतनु शर्मा

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र के 35454 लोगों के स्वास्थ्य की गई स्क्रीनिंग : शांतनु शर्मा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र के 286 गांवों तक पहुंची संकल्प यात्रा, 531 लोगों को जीवन ज्योति, 1661 को सुरक्षा बीमा योजना का दिया लाभ 153879 लोगों को दिलाया गया संकल्प।

कुरुक्षेत्र 28 दिसंबर : उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा का कुरुक्षेत्र जिले के हर गांव में भव्य और जोरदार स्वागत किया जा रहा है। यह यात्रा कुरुक्षेत्र जिले के 286 गांवों में पहुंचकर लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक कर चुकी है और वंचित लोगों को लाभान्वित कर चुकी है। इस यात्रा के दौरान 185326 लोग शामिल हुए, जिसमें 77729 महिलाएं शामिल है। इन कार्यक्रमों में 242 वीवीआईपी लोगों ने शिरकत की। इस संकल्प यात्रा के दौरान 1661 लोगों को सुरक्षा बीमा योजना, 531 लोगों को जीवन ज्योति बीमा का लाभ दिया गया। इसके अलावा 35454 लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई और 16675 लोगों की टीबी रोग की स्क्रीनिंग की गई।
उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में संकल्प यात्रा के दौरान 505 लोगों को पीएमयूवाई के लिए पंजीकृति किया गया, 987 महिलाओं, 2121 विद्यार्थियों, 286 खिलाडिय़ों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन यात्राओं के दौरान 213 स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस यात्रा के दौरान 153879 लोगों को संकल्प दिलवाया गया, 212 किसानों को नेचुरल फार्मिंग, 209 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 286 लोगों को हर घर नल से जल, 260 लोगों को एचजीजे अभिनंदन पत्र का लाभ दिया गया। इन कार्यक्रमों में 930 लोगों ने मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत अपनी सक्सेस स्टोरी बताई और 187 लोगों ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि शाहाबाद ब्लॉक में 51 गांवों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कवर किया गया है। इन गांवों के 29021 लोगों ने शिरकत की, इनमें 9544 महिलाएं शामिल है। इन गांवों में 53 वीवीआईपी लोग शामिल हुए। इन गांवों में 290 लोगों को सुरक्षा बीमा, 103 लोगों को जीवन ज्योति योजना, 7994 के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग, 720 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग, 463 लोगों की स्कील सेल्स स्क्रीनिंग, 95 लोगों को पीएमयूवाई, 149 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, 247 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, 3 खिलाडिय़ों को सम्मान, 28374 लोगों को संकल्प दिलाया गया है। इन यात्राओं में 40 लोगों को नेचुरल फार्मिंग, 51 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 51 लोगों को हर घर नल से जल, 49 लोगों को एचजीजे अभिनंदन पत्र, 239 लोगों को मेरी कहानी-मेरी जुबानी, 51 लोगों को धरती कहे पुकार के, 5 लोगों को क्विज प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया है।
डीसी ने कहा कि पिहोवा ब्लॉक में 46 गांवों को कवर किया गया। इन गांवों के 40676 लोगों ने शिरकत की, इनमें 20762 महिलाएं शामिल है। इन गांवों में 13 वीवीआईपी लोग शामिल हुए। इन गांवों में 154 लोगों को सुरक्षा बीमा, 54 लोगों को जीवन ज्योति योजना, 9395 के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग, 7944 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग, 5496 लोगों की स्कील सेल्स स्क्रीनिंग, 88 लोगों को पीएमयूवाई, 486 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, 508 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, 192 खिलाडिय़ों को सम्मान, 40474 लोगों को संकल्प दिलाया गया है। इन यात्राओं में 45 लोगों को नेचुरल फार्मिंग, 46 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 46 लोगों को हर घर नल से जल, 45 लोगों को एचजीजे अभिनंदन पत्र, 37 लोगों को मेरी कहानी-मेरी जुबानी, 46 लोगों को धरती कहे पुकार के लिए सम्मानित किया गया है।
उन्होंने कहा कि पिपली ब्लॉक में 33 गांवों को कवर किया गया। इन गांवों के 33043 लोगों ने शिरकत की, इनमें 14514 महिलाएं शामिल है। इन गांवों में 36 वीवीआईपी लोग शामिल हुए। इन गांवों में 151 लोगों को सुरक्षा बीमा, 52 लोगों को जीवन ज्योति योजना, 1143 के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग, 193 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग, 358 लोगों की स्कील सेल्स स्क्रीनिंग, 38 लोगों को पीएमयूवाई, 3 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, 250 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, 13702 लोगों को संकल्प दिलाया गया है। इन यात्राओं में 19 लोगों को नेचुरल फार्मिंग, 33 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 33 लोगों को हर घर नल से जल, 31 लोगों को एचजीजे अभिनंदन पत्र, 40 लोगों को मेरी कहानी-मेरी जुबानी, 33 लोगों को धरती कहे पुकार के, 5 लोगों को क्विज प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया है।
उन्होंने कहा कि बाबैन ब्लॉक में 35 गांवों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कवर किया गया है। इन गांवों के 20630 लोगों ने शिरकत की, इनमें 7898 महिलाएं शामिल है। इन गांवों में 52 वीवीआईपी लोग शामिल हुए। इन गांवों में 248 लोगों को सुरक्षा बीमा, 46 लोगों को जीवन ज्योति योजना, 4326 के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग, 347 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग, 4 लोगों की स्कील सेल्स स्क्रीनिंग, 42 लोगों को पीएमयूवाई, 130 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, 185 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, 33 खिलाडिय़ों को सम्मान, 20478 लोगों को संकल्प दिलाया गया है। इन यात्राओं में 35 लोगों को नेचुरल फार्मिंग, 35 लोगों को हर घर नल से जल, 35 लोगों को एचजीजे अभिनंदन पत्र, 72 लोगों को मेरी कहानी-मेरी जुबानी, 35 लोगों को धरती कहे पुकार के लिए सम्मानित किया गया है।
डीसी थानेसर ब्लॉक में 47 गांवों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कवर किया गया है। इन गांवों के 16194 लोगों ने शिरकत की, इनमें 6020 महिलाएं शामिल है। इन गांवों में 14 वीवीआईपी लोग शामिल हुए। इन गांवों में 389 लोगों को सुरक्षा बीमा, 117 लोगों को जीवन ज्योति योजना, 9374 के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग, 6115 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग, 159 लोगों की स्कील सेल्स स्क्रीनिंग, 147 लोगों को पीएमयूवाई, 52 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, 226 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, 13 खिलाडिय़ों को सम्मान, 15632 लोगों को संकल्प दिलाया गया है। इन यात्राओं में 20 लोगों को नेचुरल फार्मिंग, 46 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 47 लोगों को हर घर नल से जल, 47 लोगों को एचजीजे अभिनंदन पत्र, 280 लोगों को मेरी कहानी-मेरी जुबानी, 47 लोगों को धरती कहे पुकार के, 65 लोगों को क्विज प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया है।
उन्होंने कहा कि लाडवा ब्लॉक में 38 गांवों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कवर किया गया है। इन गांवों के 22968 लोगों ने शिरकत की, इनमें 11802 महिलाएं शामिल है। इन गांवों में 39 वीवीआईपी लोग शामिल हुए। इन गांवों में 169 लोगों को सुरक्षा बीमा, 67 लोगों को जीवन ज्योति योजना, 1139 के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग, 199 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग, 8 लोगों की स्कील सेल्स स्क्रीनिंग, 39 लोगों को पीएमयूवाई, 128 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, 346 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, 44 खिलाडिय़ों को सम्मान, 22424 लोगों को संकल्प दिलाया गया है। इन यात्राओं में 31 लोगों को नेचुरल फार्मिंग, 38 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 38 लोगों को हर घर नल से जल, 37 लोगों को एचजीजे अभिनंदन पत्र, 2 लोगों को मेरी कहानी-मेरी जुबानी, 97 लोगों को धरती कहे पुकार के, 36 लोगों को क्विज प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस्माईलाबाद ब्लॉक में 36 गांवों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कवर किया गया है। इन गांवों के 22694 लोगों ने शिरकत की, इनमें 7189 महिलाएं शामिल है। इन गांवों में 35 वीवीआईपी लोग शामिल हुए। इन गांवों में 260 लोगों को सुरक्षा बीमा, 92 लोगों को जीवन ज्योति योजना, 2083 के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग, 1157 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग, 239 लोगों की स्कील सेल्स स्क्रीनिंग, 56 लोगों को पीएमयूवाई, 39 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, 359 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, 1 खिलाडिय़ों को सम्मान, 12795 लोगों को संकल्प दिलाया गया है। इन यात्राओं में 22 लोगों को नेचुरल फार्मिंग, 33 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 36 लोगों को हर घर नल से जल, 15 लोगों को एचजीजे अभिनंदन पत्र, 97 लोगों को मेरी कहानी-मेरी जुबानी, 36 लोगों को धरती कहे पुकार के, 92 लोगों को क्विज प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मा0 राज्य मंत्री ने तहसील सदर के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

Fri Dec 29 , 2023
मा0 राज्य मंत्री ने तहसील सदर के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : माननीय राज्य मंत्री राजस्व विभाग अनूप प्रधान ने आज जनपद बरेली की तहसील सदर के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया।सर्वप्रथम मा0 मंत्री जी ने उपजिलाधिकारी न्यायालय का निरीक्षण किया, जिसमें सबसे पुराने 03 […]

You May Like

advertisement