हिन्दू जागृति महिला मंच, आठ अगस्त को करेगा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन- मीनू रस्तोगी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : हिन्दू जागृति महिला मंच की बैठक पंजाबी मंदिर कोट पूर्वी में संपन्न हुई जिसमें आठ अगस्त शनिवार को मुरादाबाद रोड पर स्थित होटल प्रेम इन में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
हिंदू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि गत वर्षो की भांँति इस वर्ष भी हिंदू जागृति महिला मंच की ओर से आठ अगस्त को संध्या समय होटल प्रेम इन में तीज उत्सव धूमधाम से आयोजित होगा। कार्यक्रम में हिंदू जागृति महिला मंच की सभी बहनों के साथ अन्य समाज सेविकाओं को भी सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में हाऊजी एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, मल्हार गीत, झूला एवं तीज क्वीन विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम उपरांत सभी आगंतुकों का सामूहिक भोज होगा। किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने वाली बहनों को पुरस्कृत भी किया जाना है।
ज्योति गुप्ता ने कहा सभी बहनें अपने-अपने घरों से सज-धज कर हाथों में मेहंदी लगाकर हरी साड़ी पहनकर कार्यक्रम में आएंगे। तीज उत्सव में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को सम्मानपूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा आयोजित महिलाओं की जिम्मेदारी पर महिलाओं के ही सहयोग से रहेगा। जिसमें नारी सशक्तिकरण के साक्षात् दर्शन होंगे। बैठक में साक्षी मल्होत्रा, पूजा रस्तोगी, वर्षा, सुनीता यादव, मीनू टंडन, हिना गांधी, नीलिमा, विधि, सुरभि, पूनम गुप्ता, सुनीता रस्तोगी, निशा गुप्ता, वर्षा रस्तोगी, रेनू मेहरोत्रा, साक्षी मल्होत्रा, पूजा गुप्ता, अंजली गुप्ता, अंशु कला, विधि टंडन, मीनू टंडन, सुमन गांधी, हिना गांधी, नीलिमा गुप्ता, शालिनी टंडन, सुरभि टंडन, मानसी खन्ना, मीनू खन्ना, पारुल ,पूजा रस्तोगी, शोभा गर्ग आदि ने भाग लिया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने की और संचालन ज्योति गुप्ता ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक विद्या वर्ल्ड स्कूल के सभागार में हुई आयोजित

Sat Aug 8 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद बरेली की एक अति आवश्यक बैठक विद्या वर्ल्ड स्कूल के सभागार में आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री […]

You May Like

advertisement