ऐतिहासिक मेला रविवार को बड़े ही धूम धाम से हुआ सम्पन्न

बिलरियागंज। स्थानीय नगर पालिका बिलरियागंज का ऐतिहासिक मेला रविवार को बड़े ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ। मेले में महिलाओ और बच्चों की भागीदारी अधिक रही जबकि क्षेत्र का प्रतिष्टित मेला होने के कारण शाम तक भीड़ बढ़ती ही गई । रथ पर सवार होकर राम जानकी की झांकी दोपहर में शंख , घण्टा, बैंड बाजा के साथ बाजार तथा क्षेत्र के लोग श्रीराम ,जानकी और लक्ष्मण का जायकारा लगाते हुये चल रहे थे । झांकी पुरे बाजार का भ्रमण करते हुये पक्का पोखरा पर आकर समाप्त हुई। जहाँ राम रावण का युद्ध लोगो की आस्था का केंद्र रहा । राम ने अत्याचारी रावण का संहार करके अधर्म पर धर्म की और असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त करके लोगो को इस पर चलने का सन्देश दिये । मेला परिसर में कुल सात पांडाल में माँ दुर्गा की प्रतिमाये लगी रही । जिसमे शिव शक्ति समिति पुराना चौक में देवी के नव रूपो की झांकी और चल चित्र के माध्यम से महिसासुर बध काफी आकर्षक रहा । मेले में चाट फुलकी की दुकान पर महिलाओ की काफी भीड़ दिखाई दे रही थी। जबकि शाम होते ही जलेबी की दुकानों पर खरीदारों भीड़ लगी रही। वही महिलाये सड़क की दुकानों के साथ पक्के पोखरे पर लगी दुकानों पर भी काफी खरीदारी करती दिखी। वही मेले की भीड़ को देखते हुये पुलिस प्रशासन के रूट डायवर्जन से काफी सहूलियत नजर आयी और जगह जगह पुलिस की तैनाती से कोई शान्ति का माहौल बना रहा। इसके साथ मेला कमेटी के लोग भी सक्रिय रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षकों की पदोन्नति पर बड़ा सवाल, टीईटी अनिवार्यता बनी बड़ी बाधा

Mon Oct 6 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनशिक्षकों की पदोन्नति पर बड़ा सवाल, टीईटी अनिवार्यता बनी बड़ी बाधा,सागर मलिक उत्तराखंड में पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य कर दिया है, जिससे बेसिक और जूनियर हाईस्कूल के 18 हजार से […]

You May Like

advertisement