शहीद की याद में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित, खेलों को अपने जीवन में करना होगा शामिल : देवीलाल बारना

शहीद की याद में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित, खेलों को अपने जीवन में करना होगा शामिल : देवीलाल बारना।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
छाया – योगेश शर्मा।
दूरभाष – 94171 91877

खिलाडिय़ों ने दी शहीद को श्रद्धांजलि।

कुरुक्षेत्र, 27 नवंबर : शहीद सुरेंद्र कुमार की स्मृति में सोम कॉन्वेंट गुरुकुल घराड़सी में हॉकी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में उमंग समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। वहीं विद्यालय के निदेशक व क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। यहां पहुंचने पर सोम कॉन्वेंट गुरुकुल की प्राचार्या रीतू शर्मा ने मुख्यातिथि का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। प्रतियोगिता के दौरान सोम कॉन्वेंट गुरुकुल व जय भारत हॉकी एकेड़मी के मध्य फ्रेंडली मैच हुए।
मुख्यातिथि देवीलाल बारना ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद सुरेंद्र कुमार की याद में विद्यालय द्वारा हॉकी मैच का आयोजन करना सराहनीय कदम है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में देश प्रेम व खेल भावना पैदा होती है। उन्होने कहा कि हमारे अंदर देश के प्रति प्रेम कूट-कूटकर भरा होना चाहिए। युवाओं को चाहिए कि अपनी ऊर्जा को देशहित के लिए लगाएं। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने पूरी दूनिया में डंका बजाया है। हरियाणा की धरती से नीरज चोपड़ा जैसे अनेकों खिलाड़ी जन्में हैं जिन्होने देश के लिए सोना जीतने का काम किया है। हमें ऐसी हस्तियों से प्रेरणा लेकर आगे बढना चाहिए। उन्होने शहीद सुरेंद्र कुमार के बारे में बताते हुए कहा कि गांव बारना निवासी सुरेंद्र कुमार देश सेवा के जुनून के साथ फौज में भर्ती हुए थे और 24 नवंबर 2001 में जम्मू कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में आतंकी मुठभेड़ के दौरान सिर में गोली लगने के कारण शहीद हो गए थे। ऐसे देशभक्त से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होने देश के खातिर अपने प्राणों तक की आहुति दे दी।
विद्यालय के निदेशक सुभाष चौहान ने कहा कि देश के वीरों को हमेशा याद रखना चाहिए। ऐसे वीरों की बदौलत ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होने कहा कि सोम गुरुकुल में रोजाना बच्चों को निशुल्क रूप से हॉकी की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे आस पास के क्षेत्र के बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। इस मौके पर निदेशक सुभाष चौहान, प्रिंसीपल रीतू शर्मा, हॉकी कोच साहिल, प्रदीप सैनी, दीपक तिवारी, विजेंद्र सहित स्टाफ व खिलाड़ी मौजूद रहे।
मुख्यातिथि को अपना परिचय देते खिलाड़ी।
खिलाडिय़ों के साथ मुख्यातिथि देवीलाल बारना व सुभाष चौहान।
हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों ने मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाशोत्सव

Tue Nov 28 , 2023
बच्चों ने मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाशोत्सव। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – गीतिका बंसल दूरभाष – 94161 91877 बच्चों को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया। कुरुक्षेत्र, 27 नवम्बर : महाराणा प्रताप स्कूल सेक्टर-5 […]

You May Like

Breaking News

advertisement