सुभाष मंडी में मंत्रोच्चारण के साथ किया गया होलिका दहन एवं पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पिछले 72 वर्षों से आयोजित किया जाता है होलिका उत्सव
सुभाष मंडी में होलिका दहन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

कुरुक्षेत्र, 26 मार्च : पिछले 72 वर्षों की परम्परा के अनुसार नगर के रेलवे रोड पर सुभाष मंडी में होलिका दहन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंडी में पूरा दिन पुरुषों, महिलाओं, बच्चों व युवाओं का होलिका दहन से पूर्व होली पूजन के लिए तांता लगा रहा। बच्चे कंडियाँ पहनकर अपने परिवारजनों के साथ होली पूजने आए। कार्यक्रम के संयोजक विनय गुप्ता एवं कपिल मित्तल ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए बताया कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान विष्णु के प्रिय भक्त प्रहलाद की याद में मनाया जाता है। होलिका ने भक्त प्रहलाद को मारने के लिए आग में जलाने का प्रयास किया था। लेकिन अपनी सच्ची भक्ति के कारण आग उसे जला नहीं सकी और होलिका आग में जल गई। यह पर्व हमें यह संदेश भी देता है कि यदि हम भगवान के प्रति सच्ची भक्ति व श्रद्धा रखते हैं तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। गुप्ता एवं मित्तल ने यह भी बताया कि देर शाम के समय होली पूजन पांच विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस के उपरांत होलिका दहन किया गया। ढोल नगाड़े व शंख की पवित्र ध्वनि से पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो गया। होलिका दहन कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजेश सिंगला, कपिल मित्तल, अंकुर गुप्ता, मुनीश मित्तल, अनिल गुप्ता, अशोक गर्ग, अरुण गर्ग, गर्वित गर्ग, अनीश गुप्ता, जय पाल गोयल, विनय गुप्ता, भारत लाल, राजू, हिमत लाल, आकाश भी मौजूद रहे।
होलिका दहन से पूर्व पूजन करते हुए लोग।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार पर विजय प्राप्त कर हम हॉलिएस्ट, हाईएस्ट व रिचेस्ट बन जाएंगे : बी.के. सरोज दीदी

Tue Mar 26 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कहा : बुराई को छोड़ना ही होली पर्व का मुख्य उद्देश्य। कुरुक्षेत्र, 26 मार्च :प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र पर होली महोत्सव स्नेह मिलन समारोह के रूप में अलौकिक होली फूलों के साथ खेल कर मनाई गई। इस दौरान सभी ने एक दूसरे […]

You May Like

Breaking News

advertisement