जग ज्योति दरबार में होलिका दहन व एक शाम बांके बिहारी में जमकर थिरके श्रद्धालु

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
महंत राजेंद्र पुरी ने संतों के साथ किया होलिका दहन, मस्ती में सुनाए भजन।
कुरुक्षेत्र, 13 मार्च : जग ज्योति दरबार में चल रहे तीन दिवसीय होलिका अनुष्ठान के दूसरे दिन वीरवार को महंत राजेंद्र पुरी तथा अन्य संतों द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी। महंत राजेंद्र पुरी ने दूसरे दिन पूरे विधि विधान के साथ फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन भी किया। जग ज्योति दरबार होली के त्यौहार के अवसर पर होलिका दहन के साथ एक शाम बांके बिहारी के नाम होली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में होलिका दहन के उपरांत एक शाम बांके बिहारी के नाम संकीर्तन का गुणगान किया। साथ ही बड़ी मस्ती में भजनों का गुणगान किया। इस अवसर दीपक चौधरी, धर्मपाल, कैलाश सिगला, दीपक सिगला, अजय कुमार, संजीव गुप्ता, अजय राठी, विजय राठी एवं मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
होलिका दहन के अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु।