उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं एडीजीपी ने किया डा. अशोक वर्मा को सम्मानित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को प्रशंसा पत्र, नगद पुरस्कार एवं एनसीबी शील्ड प्रदान की।

कुरुक्षेत्र :- हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में नियुक्त उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो हरियाणा के उद्घाटन और सम्मान समारोह के अवसर पर प्रशंसा पत्र, नगद पुरस्कार एवं एनसीबी हरियाणा शील्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्य गृह मंत्री अनिल विज, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल और हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के कर कमलों से डॉ. अशोक कुमार को पिछले एक वर्ष से हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में प्रदान की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सम्मान का श्रेय ब्यूरो प्रमुख श्रीकांत जाधव साहब को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा, नेतृत्व, दिशानिर्देशों से ही वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ : ज्ञानी जैल सिंह कई बार जेल भेजे गये और उन्हें 5 वर्ष की सजा सुनाई गई इन्हीं सब संघर्षों के चलते नाम बदल कर जैल सिंह रख दिया गया- शिवमोहन शिल्पकार

Fri Dec 31 , 2021
कई बार जेल भेजा गया और उन्हें 5 वर्ष की सजा सुनाई गई इन्हीं सब संघर्षों का नाम बदल कर जैलसिंह रख दिया गया आज आजमगढ़ अखिल भारतीय ठठेरा, कसेरा, ताम्रकार महासभा तत्वाधान में स्वर्गी ज्ञानी जैल सिंह साहब पूर्व राष्ट्रपति भारत गणराज्य के 27 वां पर निर्वाण महोत्सव एवं […]

You May Like

advertisement