अयोध्या:रूदौली तहसील सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

अयोध्या:————–
रूदौली तहसील सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
भेलसर(अयोध्या)विपिन कुमार सिंह ने 26 साल की सेवा में पूरी परिक्रमा करके अयोध्या से सेवानिवृत्त हुए।बहुत ही सौभाग्य की बात है।यहाँ की गरिमा महिमा को समेटते हुए आज यहाँ से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।यह बातें रूदौली तहसील के पूर्व उपजिलाधिकारी बिपिन कुमार सिंह,पूर्व राजस्व निरीक्षक रामकेवल यादव,पूर्व लेखपाल जयकरन(सभी सेवानिवृत्त)के सम्मान समारोह के मौके पर तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक राम चन्द्र यादव ने कही।
उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने कहा कि एक पारी की समाप्ति के बाद दूसरी पारी की शुरुआत होगी।उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहाँ भी रहें स्वास्थ्य रहें।
सेवानिवृत्त उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह ने कहा कि जो सम्मान रूदौली में मिला उसे जीवन भर नही भुला पाऊँगा।आतेजाते मुलाक़ात होती रहेगी।उपजिलाधिकारी न्यायिक डीपी सिंह ने कहा कि आजका कार्यक्रम औपचारिक नही लगा आजका कार्यक्रम दिल से आयोजित किया गया लगा।विपिन कुमार जी अच्छे अधिकारी रहे हैं।हँसते हँसते समस्याओं का निस्तारण करते थे सेवा काल मे सभी को सम्मान दिया।यही वजह है कि आज इतना अच्छा कार्यक्रम आयोजित हुआ है।उपजिलाधिकारी न्यायिक ने”मेरे नैना सावन भादौ फिर भी मेरा मन प्यासा”पेश किया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा।समाजसेवी डॉ0 नेहाल रज़ा ने सेवानिवृत्त को बुके भेंट की व स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किया।कार्यक्रम को तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,उपनिबंधक अनीता कुमारी,जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ अमरनाथ पाण्डेय,तहसील अध्यक्ष रवि पाठक,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,वेद तिवारी,सेवानिवृत्त राम केवल यादव,नकछेद भारती,चौधरी अजीमुद्दीन,राम धीरज कुशवाहा,कृष्णा प्रसाद,उत्तम कुमार वर्मा,सै0 अली मियाँ,नरेन्द्र मिश्रा,रामभोला तिवारी ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संपचालन बृजनाथ दूबे ने किया।इस मौके पर अधिवक्ता गया शंकर,साहब सरन वर्मा,शकील अहमद व राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह,रामदुलारे तिवारी,बाबूलाल,लेखपाल यशवंत प्रताप,कैलाश चन्द्र,विजय कुमार व रौशन कुमार सहित तमाम अधिवक्ता व तहसील कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और सभी ने फूल मालाओं से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी व कर्मचारी को लाद दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:संपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर मंथन

Wed Jan 5 , 2022
अयोध्या:———-संपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर मंथनमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्यासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय की गई समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव पूर्व मंत्री […]

You May Like

advertisement