बिहार: दिल्ली महारैली में भाग लेने के लिए अररिया से आम आदमी पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता रवाना

अररिया।
जिले से सैंकड़ों आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक ट्रेन और बस से दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को आयोजित ऐतिहासिक महारैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार को रवाना हो गए।
यह जानकारी बिहार प्रदेश प्रवक्ता और जोनल प्रभारी चंद्र भूषण ने एक बयान में दी। उन्होंने बताया कि असंवैधानिक तरीके से ईडी को हथियार बनाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मोदी सरकार ने कथित शराब नीति में गिरफ्तार करवा दिया है।
श्री भूषण ने बताया कि विपक्षी नेताओं को अलोकतांत्रिक तरीके से मोदी सरकार द्वारा प्रताड़ित कर जेल भेजा जा रहा है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी के सीटिंग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पांच प्रमुख नेताओं संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और विजय नायर को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि ईडी और सीबीआई की जांच में चवन्नी भी एजेंसियों के हाथ नहीं लगी है। नहीं कोई मनी ट्रेल (रुपए का लेन-देन) साबित हुआ है। इन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में इन्हें प्रचार अभियान से रोका जाए। साथ ही एक कट्टर ईमानदार पार्टी को बदनाम किया जा सके।
श्री भूषण ने बताया कि दिल्ली की महारैली में इंडिया गठबंधन में शामिल सभी पार्टी के प्रमुख नेताओं के अलावा पूरे देश भर से करीब 20 लाख लोगों का दिल्ली में महा जुटान होगा और मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदायूं: विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर डी एम श्री मनोज कुमार एवं डॉ सत्यपाल सिंह कश्यप ने किया पोषण पोटली का वितरण

Fri Mar 29 , 2024
विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर डी एम श्री मनोज कुमार एवं डॉ सत्यपाल सिंह कश्यप ने किया पोषण पोटली का वितरण। 29मार्च 2024-(कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता वी0वी0न्यूज बदायूं )। प्रत्येक बर्ष 24मार्च को विश्व क्षयरोग दिवस मनाया जाता है किन्तु होली के त्योहार एवं दो बच्चों की तालिबान […]

You May Like

Breaking News

advertisement