मैं तो करके नै हार श्रृंगार, गई सजन के पास

मैं तो करके नै हार श्रृंगार, गई सजन के पास…….

रत्नावली में घूमा हरियाणवी घाघरा
सोलो डांस फीमेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने बांधा समा।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 अक्टूबर : मैं तो करके नै हार श्रृंगार, गई सजन के पास……., सपना दैख्या मैने मेरी सगाई थी, टोकनी पीत्तल की मैं तो पानी भरण ने आई आदि लोक गीतों पर रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी घाघरा खूब घूमा। तालियों की गडगडाहट के साथ दर्शकांे ने युवा कलाकारों का हौंसला बढ़ाया। रत्नावली उत्सव के दूसरे आडिटोरियम हॉल में सोलो डांस फीमेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भिन्न-भिन्न कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरूआत पहली प्रतिभागी टीम चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद ने चाल पड़ी पनहारी पानी लेवन से हुई। इसके बाद गुरुनानक गर्ल्स, कॉलेज, यमुनानगर की छात्रा ने चाल्ला री मेरा बालम चाल्ला री पर अपनी अद्भुत लयबद्ध प्रस्तुति से मंच को जीवंत कर दिया। एनआईएलएम यूनिवर्सिटी कैथल की प्रस्तुति मैं छम-छम करती ऐ छोरे नांचू गाउंगी ने जोश भर दिया। एमडीएसडी कॉलेज अम्बाला की प्रस्तुति ना जा पिया तू ना जा रही। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की प्रस्तुति मैं तो करके ने हार श्रृंगार गई सजन के पास पर पारंपरिक हरियाणवी दुल्हन के रूप में मनमोहक नृत्य पेश किया गया। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने सपना देख्या मैने मेरी सगाई पर प्रस्तुति दी।
युवा कलाकारों द्वारा हरियाणवी लोक गीतों पर दी गई प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। रत्नावली समारोह में दूसरे दिन सोलो डांस प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी होंगी

Wed Oct 29 , 2025
जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद, 29 अक्टूबर 2025/ राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथियों के नामों की घोषणा की […]

You May Like

Breaking News

advertisement