आज़मगढ़ :ग्राम पंचायत या नगर निकाय में निराश्रित गोवंश घूमता हुआ दिखाई पड़े तो उसकी सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ के व्यक्तिगत मो0नं0 9450616986 पर सूचना दे- जिलाधिकारी


आजमगढ़ 18 जानवरी– मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा निर्देशित किया गया था कि जनपद में अभी भी निराश्रित / बेसहारा गोवंश के विचरण करते हुए किसानों के खेतों तक पहुँचकर उनकी फसलों को क्षति पहुँचा रहे हैं। उनके निर्देशानुसार दिनांक 01 जनवरी 2022 से 17 जनवरी 2022 तक 17 दिवसीय गोवंश संरक्षण विशेष अभियान चलाकर विभिन्न ग्राम पंचायतों तथा नगर निकायों में खुले में घूम रहे, खेतों में घूम रहे, सड़कों पर घूम रहे 806 निराश्रित गोवंश को जनपद में संचालित 43 अस्थाई / स्थाई गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित किया गया है तथा सहभागिता के अन्तर्गत अभियान के दौरान कुल 145 गोवंश को लाभार्थियों को सुपुर्द कर दिया गया है, जिसके भरण पोषण के लिए शासन द्वारा निर्धारित 30 रु0 प्रति पशु प्रतिदिन की दर से लाभार्थियों को नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक लगभग 1600 ग्राम पंचायते तथा 8 नगर पंचायते और 2 नगर पालिकाएँ निराश्रित गोवंश घोषित की जा चुकी हैं ।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि अपने-अपने गोवंश खुले में न छोड़ें, साथ ही यदि कहीं ग्राम पंचायत या नगर निकाय में निराश्रित गोवंश घूमता हुआ दिखाई पड़े तो उसकी सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ के व्यक्तिगत मो0नं0 9450616986 पर सूचना देकर निराश्रित गोवंश को संरक्षित करवाने में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे किसानों के फसल के नुकसान को रोका जा सके तथा सड़कों व रास्तों में होने वाली दुर्घटनाओं से निजाम पायी जा सके।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के 1,46,843 किसानों ने 6,19,923.08 टन धान बेचा, 68.47 प्रतिशत धान का उठाव

Wed Jan 19 , 2022
जांजगीर-चांपा, 19 जनवरी, 2022/ जिले के 73.46 प्रतिशत किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच चुके हैं। जिले में 18 जनवरी की शाम 5 बजे तक 1 लाख, 46 हजार 843 किसानों द्वारा 6 लाख, 19 हजार, 923.08 टन धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया जा चुका है। खरीदे […]

You May Like

Breaking News

advertisement