बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भंडारे का आयोजन, श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम में रोजाना दिया जाएगा भंडारा : गोयल

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भंडारे का आयोजन, श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम में रोजाना दिया जाएगा भंडारा : गोयल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 5 मई : श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम में स्वामी चिरंजीपुरी महाराज द्वारा बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। भंड़ारे में स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों व साधुओं ने प्रशाद ग्रहण किया। भंड़ारे में श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट के प्रधान राजेश गोयल विशेष रूप से पहुंचे। उन्होने साधु संतों को भड़ारे का प्रशाद वितरीत किया। उन्होने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम में भंड़ारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सैंकड़ों लोगों ने भंड़ारे का प्रशाद ग्रहण किया।
प्रधान राजेश गोयल ने कहा कि श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम में बहुत पुराने समय से रोजाना भंड़ारे का आयोजन होता रहा है, जोकि बीते वर्षों में कोरोना के कारण बंद करना पड़ा था। अब फिर से स्वामी चिरंजीपुरी जी महाराज के आर्शीवाद से दोबारा भंड़ारे का आयोजन किया जाना है। जल्द ही रोजाना यहां भंड़ारे का आयोजन होगा ताकि श्रद्धालुओं व साधु संतों को भोजन प्राप्त हो सके। प्रधान राजेश गोयल ने कहा कि श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा कुरुक्षेत्र में 18 मंजिला ज्ञान मंदिर बनाया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मंदिर को दार्शनिक मंदिर बनाया जा रहा है। स्वामी चिरंजीपुरी जी महाराज के आर्शीवाद से ट्रस्ट के सरंक्षक इंद्रेश कुमार व चेयरमैन डा. सुशील गुप्ता के नेतृत्व के मंदिर के निर्माण कार्य में काफी तेजी आई है। इस मौके पर जयभगवान सिंगला, सतीश बिंदल, विमलेश गोयल, विजय गर्ग, सतपाल सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।
भंडारे के दौरान प्रशाद ग्रहण करते श्रद्धालु व जानकारी देते प्रधान राजेश गोयल व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन को हेल्प डेस्क के माध्यम से किया जागरूक

Fri May 5 , 2023
राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन को हेल्प डेस्क के माध्यम से किया जागरूक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 5 मई : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी के दिशा-निर्देशानुसार 13 […]

You May Like

Breaking News

advertisement