दुश्मनी भूल, लगाए गले तो होली होगी सार्थक–पंडित सुशील पाठक

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : रंगों का पर्व होली हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार है। यह मौज-मस्ती व मनोरंजन का त्योहार है। पंडित सुशील पाठक के मुताबिक सभी हिंदू जन इसे बड़े ही उत्साह व सौहार्दपूर्वक मनाते हैं। यह त्योहार लोगों में प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करता है। जिस प्रकार बसंत के मौसम में रंग बिखरते हैं, उसी प्रकार से होली के अवसर पर भी रंग बिखरते हुए दिखाई देते हैं। रंगों का अर्थ है, मन में बसंत की बहार का उल्लास। अगर होली के अवसर पर हमारे मन में उल्लास नहीं है तो फिर होली के मायने ही क्या हैं? इसलिए होली पर मन की प्रफुल्लता बहुत जरूरी है। प्राकृतिक रूप से फाल्गुन की पूर्णिमा ही नहीं अपितु पूरा फाल्गुन मास होली के रंगों से सराबोर हो जाता है। होली का त्योहार ज्यों-ज्यों निकट आता जाता है त्यों-त्यों हम नए उत्साह से ओत-प्रोत होने लगते हैं। इस मौके पर पंडित सुशील पाठक ने सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य विभाग का परिवार कल्याण प्रधानमंत्री महतो सुरक्षित सम्मान समारोह हुआ संपन्न

Sun Mar 24 , 2024
दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : बरेली के 300 बेड हॉस्पिटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारी शील्ड और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए। जानकारी के अनुसार शासन की पहल पर बरेली के अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से परिवार कल्याण कार्यक्रम प्रधानमंत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement