Uncategorized

अवैध रूप से संचालित साईं हॉस्पिटल सीज



जनपद में अवैध एवं अपंजीकृत रूप से संचालित निजी चिकित्सा प्रतिष्ठानों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रशासन को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी के आदेश एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ/निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान डॉ. आलेन्द कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत भैरव बाबा मंदिर के निकट संचालित साईं हॉस्पिटल पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उक्त अस्पताल बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के समय अस्पताल में चिकित्सा मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाओं का अभाव पाया गया। न तो कोई वैध पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया गया और न ही मानक अनुसार प्रशिक्षित चिकित्सक एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध पाए गए।
गंभीर अनियमितताओं एवं नियमों के उल्लंघन को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से साईं हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया तथा प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना पंजीकरण एवं निर्धारित मानकों के विरुद्ध संचालित किसी भी निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel