ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

बैठक में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर विशेष आयोजन को लेकर हुई चर्चा।

कुरुक्षेत्र 23 नवंबर : आज श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र के संस्थापक त्याग मूर्ति स्वामी चिरंजी पुरी जी महाराज, जिनके मार्गदर्शन में ब्रह्म सरोवर के किनारे 18 मंजिला ज्ञान मंदिर का निर्माण बड़ी तीव्र गति से चल रहा है, की कार्यकारिणी समिति की बैठक ट्रस्ट के चेयरमैन माननीय सांसद डॉ. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गायत्री मंत्र के उच्चारण के उपरांत महामंत्री सुभाष बिन्दल ने पिछली मीटिंग की कार्यवाही पढ़कर सुनायी। बैठक की कार्यवाही से पहले संस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे स्वर्गीय अमृत सिंगला के छोटे भाई स्वर्गीय सोहन सिंगल की धर्मपत्नी शशी सिंगला, मंत्री मधुसूदन मित्तल की माता प्रेमलता जी तथा ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों में शामिल श्री जगदीश गुप्ता (पानीपत निवासी) की धर्मपत्नी कृष्णा देवी के आकस्मिक निधन पर सभी ने शोक प्रकट किया एवं परिवार को सांत्वना के लिए ट्रस्ट की तरफ से संदेश प्रेषित किया। प्रधान राजेश गोयल ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की विस्तृत चर्चा की,जिसमे सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने की बहुआयामी योजना तैयार की। युवा वर्ग को भागवत कथा के आयोजन में जोड़ने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई और एक अलग से युवा समिति बनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में विशेष आमंत्रित प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतीश राम कुमार गोयल ने प्रचार एवं प्रसार की महत्ता का वर्णन करते हुए कई नए सुझाव दिए, जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया एवं युवा समाजसेवी तुशांत गुप्ता की सहयोग से सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रस्ट के अंतर्गत चल रही गतिविधियों का समाज को परिचित कराने का बीड़ा उठाया। इस मौके पर रोहतक में जन्मे पश्चिम विहार निवासी युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री नवीन गोयल ने संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल के आग्रह पर संरक्षण ट्रस्टी बनकर संस्था को अमूल्य सहयोग दिया। पश्चिम विहार निवासी लोटस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र गुप्ता एवं उनके भाई दीपक गुप्ता तथा आनंद विहार,पीतमपुरा निवासी युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी, श्री राधा रमन सेवा समिति के महामंत्री अरुण गोयल ने ट्रस्ट का ट्रस्टी बनने का आग्रह सहर्ष स्वीकार किया, जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से अभिवादन एवं आभार प्रकट किया। 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी की भी समीक्षा की गई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां सोंपी गई। ट्रस्ट की डायरेक्टरी,जो की प्रकाशन के अंतिम चरण में है, के विज्ञापन एकत्रित करने हेतु भी सभी ने अपने-अपने योगदान एवं सहयोग पर चर्चा की। आभूषण बाजार में उभरता हुआ करोल बाग में नवनिर्मित शोरूम के.सी.ज्वेलर्स के संचालक माणिक एवं भूपेश मित्तल द्वारा कथा के प्रचार एवं प्रसार के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने की घोषणा की। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर होने वाले कुरुक्षेत्र में भिन्न- भिन्न कार्यक्रम तथा ज्ञान मंदिर पर आयोजित होने वाली भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित एवं वृंदावन के वरिष्ठ स्वामी श्री त्रिलोक जी महाराज द्वारा निर्देशित रासलीला के अवलोकन के लिए दिल्ली वासियों को बसों के माध्यम की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। आज की बैठक में कोषाध्यक्ष देशराज सिंगल, उप- प्रधान हरिमोहन गर्ग,मंत्री भरत मंगल,अशोक गोयल सुरेंद्र वशिष्ठ,आनंद जैन, नितिन गर्ग,अधिवक्ता के.सी. गर्ग ने अपने-अपने विचार साँझा किए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देव दीपावली पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में होगा विशेष पूजन

Fri Nov 24 , 2023
देव दीपावली पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में होगा विशेष पूजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 देव दीपावली पर किया जाएगा दीप दान। कुरुक्षेत्र, 23 नवम्बर : भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार हर त्यौहार का अपना विशेष महत्व है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement