विजयदशमी के पावन पर्व पर हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

विजयदशमी के पावन पर्व पर हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़ : हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा की अध्यक्षता में आज सांय श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23 बी चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमे सभी मंदिरों के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सभी उपस्थित जनों को बीपी अरोड़ा अध्यक्ष एवं कमलेश चंद्र सूरी महासचिव ने नवरात्रि के पावन पर्व और विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को सहर्ष सूचित किया की परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी महामंडलेश्वर श्री ज्ञानानंद जी महाराज गीता जयंती के उपलक्ष में इस बार चंडीगढ़ में पधारेंगे और अपने मुखारविंद से 24 , 25 और 26 दिसंबर 2023 को श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23 बी चंडीगढ़ में श्री गीता जी का महा प्रवचन करेंगे।
इस बैठक में हिंदू पर्व महासभा के सभी सदस्य विशेष रूप से बीपी अरोड़ा अध्यक्ष, कमलेश चंद्र सूरी महासचिव , रमेश मल्होत्रा मुख्य संरक्षक, वाई के सरना , लक्ष्मी नारायण सिंगला, एलसी बजाज ,कर्नल धर्मवीर, रामधन अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कौशिक, अरुणेश अग्रवाल, प्रेम शमी, जे एल. गुप्ता, मोहनलाल गौड, बीडी कालरा, पदम राय, रतन लाल,राजेंद्र गुप्ता,अनुज कुमार सहगल, पंकज गुप्ता , अश्विनी शर्मा, आदर्श कुमार व सभी मंदिरों के पदाधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विशिष्ट कालोनी में खाली प्लाट में मृतक पशु दबाने को लेकर लोगों में गुस्सा

Tue Oct 24 , 2023
विशिष्ट कालोनी में खाली प्लाट में मृतक पशु दबाने को लेकर लोगों में गुस्सा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। लोगों की मांग प्रशासन उठाए कठोर कदम। कुरुक्षेत्र, 23 अक्तूबर : विशिष्ट कालोनी में शहीद भगत सिंह पार्क के निकट खाली पड़े प्लाट में मृतक पशु दबाने को लेकर लोगों में काफी […]

You May Like

Breaking News

advertisement