Uncategorized

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत की एक बैठक में फतेहगंज पश्चिमी निवासी संजीव शर्मा को जनपद बरेली का जिलाध्यक्ष किया नियुक्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सर्किट हाउस बरेली में ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत की एक बैठक यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई उपरोक्त बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज शर्मा ने फतेहगंज पश्चिमी बरेली निवासी संजीव शर्मा को जिला अध्यक्ष बरेली बनाने का प्रस्ताव रखा ।
उपरोक्त प्रस्ताव का अर्चक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव शर्मा श्याम प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने समर्थन दिया ।
उपरोक्त प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री सर्वेश पाठक जी ने श्री संजीव शर्मा जी को जिला बरेली का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की विधिवत घोषणा की ।
इस कार्यक्रम में हेमंत शांडिल्य बहन मोनिका शर्मा, प्रभात शर्मा, कौशलेंद्र गौड़, सोम पाल शर्मा, पंडित शिव कुमार शर्मा, अनिल शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा जी का पटका पहनाकर एवं माला पहनाकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया एवं इसके बाद मिष्ठान वितरण भी किया गया सभी उपस्थित ब्राह्मण बंधुओ ने फतेहगंज पश्चिमी निवासी संजीव शर्मा जी को जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की संजीव शर्मा ने बताया कि मैं संगठन एवं ब्राह्मण हित में सदैव कार्यकर्ता रहूंगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel