प्राचीन श्री शिवालय मंदिर जीरा गेट फिरोजपुर शहर में ग्रीष्म ऋतु जेष्ठ मास में भगवान शिव पिंडी स्वरूप को मिट्टी की गागर को जल अभिषेक के लिए किया गया स्थापित

प्राचीन श्री शिवालय मंदिर जीरा गेट फिरोजपुर शहर में ग्रीष्म ऋतु जेष्ठ मास में भगवान शिव पिंडी स्वरूप को मिट्टी की गागर को जल अभिषेक के लिए किया गया स्थापित

श्री धर्मपाल बंसल चेयरमैन, भक्ति भजन ग्रुप और ग्रुप के सदस्यों को लेकर पंडित करण त्रिपाठी जी द्वारा कलश पूजन एवं रूद्र अभिषेक करवाया गया

फिरोजपुर 14 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

प्राचीन श्री शिवालय मंदिर जीरा गेट फिरोजपुर शहर द्वारा ग्रीष्म ऋतु जेष्ठ मास में भगवान शिव पिंडी स्वरूप को शीतल रखने के प्रयास हेतु “मिट्टी की गागर” को जलअभिषेक के लिए स्थापित करने हेतु सर्वप्रथम पंडित करण त्रिपाठी जी द्वारा कलश पूजन एवं रुद्राभिषेक करवाया गया। और भगवान शिव जी से समस्त विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना की गई। कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि की इस शिव जी की पूजा में श्री धर्मपाल बंसल चेयरमैन एसबीएस नर्सिंग कॉलेज एवं हारमनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल और भक्ति भजन ग्रुप के सदस्यों ने भी प्राचीन शिवाला मंदिर में पूजा की जिसके लिए भक्ति भजन ग्रुप के सदस्यों ने पंडित श्री करण त्रिपाठी जी का दिल से धन्यवाद किया।

पंडित करण त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि यह सर्वप्रथम प्रयास है कि जेष्ठ मास में भगवान शिव का अभिषेक मिट्टी की गागर से किया जाए क्योंकि मिट्टी शीतल ठंडी होती है और मिट्टी के बर्तन से अभिषेक करने पर भगवान को भी शीतलता का भाव रहेगा,रुद्राभिषेक में पंडित करन त्रिपाठी, श्रीमती किरण बंसल-धर्मपाल बंसल, शशि बजाज-महेंद्र पाल बजाज, सुनीता गोयल-मुकेश गोयल, चंद्रकांता सियाल-हेमंत सियाल, श्वेता-तरसेम लाल, चोपड़ा तरलोचन, गौरव अनमोल, कैलाश शर्मा इत्यादि सदस्यगण मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्याग और ममता की मूर्त के समक्ष, नतमस्तक है संपूर्ण संसार : सुखबीर

Sun May 14 , 2023
त्याग और ममता की मूर्त के समक्ष, नतमस्तक है संपूर्ण संसार : सुखबीर। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 बालघर में नन्हे बच्चों ने मनाया मातृ दिवस। कुरुक्षेत्र, 14 मई : सारे संसार में नहीं मिलता बेशुमार इतना, सुकून मिलता है मां के प्यार में जितना। इन […]

You May Like

Breaking News

advertisement