देहरादून क्राइम: भाऊ वाला में सनसनीखेज वारदात, बहाने से बुलाकर युवक को गोली मारकर हत्या की

देहरादून क्राइम: भाऊ वाला में सनसनीखेज वारदात, बहाने से बुलाकर युवक को गोली मारकर हत्या की,
सागर मलिक

भाऊवाला में बदमाशों ने युवक को बहाने से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। एक युवती के कारण रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।

राजधानी के भाऊवाला क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात हुई। बदमाशों ने युवक को पहले किसी बहाने से मौके पर बुलाया और फिर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त और हत्यारों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती के कारण रंजिश मेंघटना को अंजाम दिया गया। सेलाकुई क्षेत्र का रहने वाला रोहित नेगी क्षेत्र में ही प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। उसे सोमवार देर रात करीब ढाई बजे डीबीआइटी चौक पर अजहर मालिक ने बुलाया था। नेगी अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा।

अज़हर वहां पहले से मोटरसाइकिल पर मौजूद था। उसने चालक सीट पर बैठे रोहित नेगी के गले से पिस्तौल सटाकर गोली चला थी। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय की एक युवती रोहित नेगी के दोस्त के साथ रहती थी।

यह बात अजहर को पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर रोहित नेगी और अजहर की रंजिश शुरू हो गई। एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि चौक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। गोली मारने वालों की तलाश में चार टीमें बनाई गई हैं। अजहर मलिक मूल रूप से मुजफ्फर नगर का रहने वाला है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सांविधानिक संकट, पंचायतीं राज एक्ट में संशोधन के अध्यादेश को नहीं मिली मंजूरी, राजभवन ने लौटाया

Wed Jun 4 , 2025
उत्तराखंड: सांविधानिक संकट, पंचायतीं राज एक्ट में संशोधन के अध्यादेश को नहीं मिली मंजूरी, राजभवन ने लौटाया,सागर मलिक प्रदेश की पंचायतों में प्रशासकों की पुनर्नियुक्ति संबंधी अध्यादेश को राजभवन ने बिना मंजूरी लौटा दिया है। इस कारण 10760 त्रिस्तरीय पंचायतें अभी खाली रहेंगी। इससे पंचायतों में सांविधानिक संकट पैदा हो […]

You May Like

Breaking News

advertisement