हरियाणा: ग्रुप डांस रसिया में कलाकारों ने बांधा समा, दर्शक हुए नृत्य करने को मजबूर

ग्रुप डांस रसिया में कलाकारों ने बांधा समा, दर्शक हुए नृत्य करने को मजबूर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 30 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में रत्नावली महोत्सव में ऑडिटोरियम हॉल में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की टीम ने यशोदा मईया करो कमाल, रसिया हम खेले फागन में, एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना की टीम ने ऐसो कियो कमाल, बलम घर पडवा दे न रौब की धमाकेदार प्रस्तुति के बाद आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की टीम ने आज ब्रज में होरी मोरी रसिया, यूटीडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने होली खेला कृष्ण मथुरा की गली में गाकर पर नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष नगर परिषद उमा सुधा को डॉ. ममता सचदेवा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उमा सुधा ने रत्नावली महोत्सव के लिए प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की व रत्नावली के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाइयां दी।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका में वाणी राज मोहन, एचजी राय तथा विश्व रमन निर्मल ने निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में स्थापित नवीन सिकल सेल प्रबंधन केंद्रों का किया उद्घाटन*

Mon Oct 31 , 2022
  जांजगीर-चाम्पा 31 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में स्थापित नवीन सिकल सेल प्रबंधन केंद्रों का उद्घाटन किया । सिकलसेल की समस्या का प्रभावी रूप से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य एवं […]

You May Like

advertisement