मेहनगर: मेहनगर लौदह इमादपुर में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवर सहित नगदी पर हाथ किया साफ

मेहनगर लौदह इमादपुर में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवर सहित नगदी पर हाथ किया साफ

मेहनगर थाना क्षेत्र में एक मकान में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर लाखों का माल पार कर दिया गया।लौदह इमादपुर में चोरों ने हरिश्चन्द्र यादव पुत्र स्व० राम शरन यादव के मकान में चोरी को अंजाम दिया । जिसमे 1 लाख 20 हजार रुपया नगद , चार पेटी व एक गोदरेज आलमारी जिसमे लाखो के महंगे गहने कपड़े रखें हुए थे । सब चुरा ले गये पीड़ित हरिश्चन्द्र यादव ने चोरी की सूचना पुलिस को दी, पुलिस सीआइडी डॉग के साथ मौके पर पहुच कर जांच में जुट गई, बताया गया कि हरिश्चन्द्र यादव गांव से बाहर नहर किनारे अपना मकान बना कर रहते है यह मेहनगर में फिनो बैंक में काम कर अपनी रोजी रोटी चलाते है।चोर छत के बारजा के सहारे चढ़कर घर में घुस गये।बड़े ही आराम से चोरी करके निकल गये जब घर की औरतों को पता चला कि घर में चोरी हुई है।जब बाहर आयी तो घर से लगभग तीन सौ मीटर घर से पुरब सीवान में कुछ ही दूर पर टूटी हुई चार पेंटी व एक गोदरेज की आलमारी को देखकर सन्न रह गई । घर के पुरूषों को जानकारी दी , जानकारी होते ही घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी। उपनिरीक्षक अश्विनी मिश्रा ने बताया कि घर वालों के अनुसार लगभग चार से पांच लाख की चोरी हुई हरिश्चंद्र यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਜਿੱਤ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦਾ ਬਿਜਲੀ ਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਕਰਕੇ ਦਿਤਾ ਇਨਾਮ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਫਰਮਾਹਾ

Fri May 19 , 2023
ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਜਿੱਤ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦਾ ਬਿਜਲੀ ਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਕਰਕੇ ਦਿਤਾ ਇਨਾਮ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਫਰਮਾਹਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ 18 ਮਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਜਿੱਤ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement