रामपुर में दरोगा ने किया सुसाइड, शव बैरक में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली/रामपुर : पारिवारिक कलह के चलते दरोगा ने कमरे के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दरोगा के परिजनों को जानकारी दी। शाम तक परिजन स्वार नहीं पहुंचे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने घटना स्थल का दौरा कर कोतवाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिला फर्रुखाबाद एवं हाल मे जिला बरेली निवासी 50 वर्षीय नायब खान लगभग दो वर्ष से स्वार कोतवाली में दरोगा के पद पर तैनात थे। उनकी दो पत्नियां थीं। वह कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। इसलिए परिजन भी उन पर नजर रखे हुए थे। बुधवार को उनकी जिला औरैया निवासी पत्नी ने फोन पर बात की थी। इसके बाद दरोगा ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिया था। पत्नी लगातार फोन लगाती रही लेकिन फोन बंद होने पर पत्नी को अनहोनी की चिंता सताने लगी। जिस पर पत्नी ने कोतवाली पुलिस से मोबाइल पर बात की। जब पुलिस ने आवास के कमरे की खिड़की से जाकर देखा तो दरोगा का शव कमरे की छत से लटका मिला। जिस पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आगामी त्यौहारों को सकुशल/भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने हेतु पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर बलवा ड्रिल का किया पूर्वाभ्यास

Thu Mar 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आगामी त्यौहारों को सकुशल व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने व जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिये बलवा ड्रिल का […]

You May Like

advertisement