मेहनगर आज़मगढ:कड़ाके की ठंड में ठिठुरते फरियादीयों ने तहसील दिवस पर लगाई गुहार, चौदह प्रार्थना पत्रों में निस्तारण शून्य

कड़ाके की ठंड में ठिठुरते फरियादीयों ने तहसील दिवस पर लगाई गुहार, चौदह प्रार्थना पत्रों में निस्तारण शून्य।
————– ————————-
मेंहनगर(आजमगढ़) स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को उप-जिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।सर्द हवाओं के बीच कड़ाके की ठंड से ठिठुरते हुए मात्र चौदह फरियादीयों ने अपनी समस्या के बाबत शिकायती प्रार्थना पत्र उपस्थित अधिकारियों को दिया।अपनी धीमी गति से कार्य करने की आदत एक बार फिर उजागर हुई ,और मौके पर किसी भी फरियादी को त्वरित कार्यवाही/न्याय नहीं मिल सका।और बिना समाधान के वापस जाना पड़ा।समाधान दिवस में मुख्य रूप से उप-जिलाधिकारी के साथ नायब तहसीलदार शैलस चंद्र सिंह ने फरियादीयों को बारी-बारी सुना।इस मौके पर विकास से एडीओ पंचायत हरिनंदन ,पुलिस से एस०आई० उदयराज सिंह, विद्मुत विभाग से अवर अभियंता रबी राव,नगर पंचायत से बरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार दुबे सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:हिन्दी दैनिक न्यूजलाइन नेटवर्क समाचार पत्र का विमोचन जिला सूचना अधिकारी आज़मगढ़ श्री अशोक कुमार ने किया

Sat Jan 1 , 2022
हिन्दी दैनिक न्यूजलाइन नेटवर्क समाचार पत्र का विमोचन जिला सूचना अधिकारी आज़मगढ़ श्री अशोक कुमार ने किया आजमगढ — 01 जनवनरी 2022 — जिला सूचना अधिकारी श्री अशोक कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट भवन स्थित सूचना कार्यालय से दैनिक समचार पत्र न्यूजलाइन नेटवर्क का विमोचन किया गया। आजमगढ संस्करण न्यूजलाइन के मंडल […]

You May Like

advertisement