उत्तराखंड: नगर निकाय चुनाव में कहीं लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले तो कहीं वोटर लिस्ट में नाबालिग के नाम मिले

सागर मलिक संपादक

उत्तराखंड में निकाय चुनाव 2025 को लेकर वोटिंग जारी है। ऐसे में शहर की सरकार बनाने के लिए लोग वोट डाल रहे हैं, लेकिन वोटिंग को लेकर कई जगहों पर विवाद भी देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला पौड़ी नगर पालिका चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 5 से सामने आया है। यहां नाबालिग बच्चों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। जिसका खुलासा वोटिंग के दौरान हुआ, जब नाबालिग वोट डालने पहुंच गए। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
“मतदाता सूची में दर्ज बच्चों के नाम”

दरअसल, पौड़ी नगर पालिका चुनाव के दौरान वार्ड 5 में नाबालिग बच्चों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा मतदान के दिन हुआ। जब 9 और 10 साल के बच्चों के नाम मतदाता सूची में दर्ज मिले। जिसके तहत 10 साल की उम्र के कादिर को 29 साल का दिखाया गया है। जबकि, 9 साल की आफिया को बालिग दर्शाया गया है। जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।मामला सामने आने के बाद चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा कुछ स्थानीय लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब होने से भी असंतोष और नाराजगी देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस बार मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां हुई हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। यह मामला प्रशासन और चुनाव आयोग के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

“डीएम आशीष चौहान ने दिए जांच के आदेश”

वहीं, पौड़ी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने नाबालिग बच्चों के मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के मामले का तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना और मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) के खिलाफ जांच के आदेश दिए। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उनका यह कदम प्रशासन की पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: देहरादून, हरिद्वार एसएसपी समेत कई पुलिस कर्मी होगे सम्मानित,

Fri Jan 24 , 2025
सागर मलिक संपादक उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिये निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ’’राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक’’, पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’गोल्ड’’ एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’सिल्वर’’ प्रदान किये जाने की घोषणा […]

You May Like

Breaking News

advertisement