![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/03/1000027789.jpg)
विजय दुबे,(पत्रकार),
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस फोर्स के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास करवाया।
थानाध्यक्ष तेजीबाजार उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन से अधिक पैरामिलिट्री व पुलिस फोर्स के जवानों ने कटरा चौराहा, सुभाष चौक आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया,
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष तेजीबाजार उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान एस0आई0 संतोष कुमार दुबे, का0 अमरजीत यादव, का0 अमित कुमार, का0 अमरजीत कुमार, नारद कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों सहित पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने मुस्तैदी से फ्लैग मार्च किया।।