![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/04/1000029746-1024x608.jpg)
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र, 1 अप्रैल: श्रीमद्भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय बाल घर में नव शिक्षा स्तर 2024 -25 के नव प्रवेश विद्यार्थियों द्वारा विद्यारंभ संस्कार किया गया।
यह संस्कार हमारे 16 संस्कारों में से एक है। विद्यालय प्रांगण में यज्ञ करवा कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य नरेंद्र ढींगरा, जयप्रकाश पंवार प्रबंधक, राजेश सिंगला कोषाध्यक्ष, सुखबीर प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ कर्मचारी गण और नव प्रवेश विद्यार्थियों के अभिभावक गण मौजूद रहे। भारतीय परंपराओं के अनुसार नव प्रवेश विद्यार्थियों के द्वारा विद्यारंभ संस्कार में भाग लिया गया। सभी बच्चों ने हवन में पूर्णाहुति डाली और प्रसाद वितरण के पश्चात इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा सभी को नव सत्र प्रारंभ की बधाई दी गई।
विद्यारंभ संस्कार में भाग लेते हुए।