विकसित भारत संकल्प यात्रा से दी जा रही योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

नागरिकों ने लिया विकसित भारत बनाने का संकल्प

जांजगीर-चांपा 27 दिसंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बोरदा, कामता, पामगढ़ जनपद पंचायत सिर्री, हिर्री, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नरियरा, सोनसरी, बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कपिस्दा, बंसुला, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सोनबरसा, कुरमा एवं नगरीय निकाय चांपा के वार्ड क्र. 18 भोजपुर बाजार और वार्ड क्र. 20 भालेराव मैदान के पास चांपा में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित हुए जिन्हें भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को इन ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय में पहुंचेगी –
        विकसित भारत संकल्प यात्रा 27 दिसम्बर को जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गोधना, कुरियार, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत बगडबरी, हरदीविशाल, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत आरसमेटा, परसदा, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत धनगांव, भिलौनी एवं नगरीय निकाय नैला के रेलवे स्टेशन के पास नैला और सीमार्ट के पास कचहरी चौक जांजगीर में आयोजित किया जाएगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल गृह में किया गया वीर बाल दिवस का आयोजन

Wed Dec 27 , 2023
जांजगीर-चांपा 27 दिसंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में  देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालको के लिए संचालित बाल देखरेख संस्था हेल्प एंड हेल्प समिति बालक बाल गृह में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 15 वर्ष से 18 वर्ष के बालको द्वारा निबंध […]

You May Like

advertisement