गुणात्मक व मात्रात्मक सुधार के लिए निरीक्षण बहुत जरूरी- प्रो. सोमनाथ सचदेवा

गुणात्मक व मात्रात्मक सुधार के लिए निरीक्षण बहुत जरूरी- प्रो. सोमनाथ सचदेवा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

एनसीआईएसएम के सदस्यों ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा से की मुलाकात।

कुरुक्षेत्र : नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) की टीम द्वारा श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज का निरीक्षण दो दिन तक चला। अन्तिम दिन शुक्रवारा को टीम के सदस्यों ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा से शिष्टाचार मुलाकात की। कुलपति ने (एनसीआईएसएम) के सदस्यों का अभिवादन किया और कहा कि श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय का आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल आयुर्वेदिक शिक्षा और नागरिक चिकित्सा सुविधाओं को लेकर लगातार प्रगति कर रहा है। प्रदेश सहित दूसरे प्रांतों से भी लोग अपने इलाज के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही फतूपुर गांव में जल्द ही विश्वविद्यालय का नया प्रांगण बनकर तैयार होगा, इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। आयुर्वेद के साथ ही आयुष जो पांच पैथी से मिलकर बना है। यानी आयुर्वेद, योगा एवं नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में भी स्नातकोत्तर की शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही चार अस्पताल भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने एनसीआईएसएम के सदस्यों को सुझाव देते हुए कहा कि निरीक्षण गुणात्मक और मात्रात्मक दिशा में सुधार के लिए बहुत आवश्यक है। इसके लिए चरणबद्ध योजना बनाए जाने की आवश्यकता है। जिसका लाभ संस्थान में पढ़ाई करने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को तो मिलेगा ही, और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के स्तर में भी सुधार होगा। जिससे आम नागरिकों का भी अपनी मूल पैथी के प्रति विश्वास बढ़ेगा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना द्वारा एनसीआईएसएम से आए सदस्यों का परिचय कुलपति महोदय से करवाया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण टीम को कॉलेज व अस्पताल की ओर से विद्यार्थियों व मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया गया। यह निरीक्षण दो दिन चला, इसके बाद अब टीम अपनी रिपोर्ट एनसीआईएसएम में जमा कराएगी। जिसके आधार पर कॉलेज को अगले शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिल करने की मान्यता मिलेगी। इस अवसर पर प्रो. प्रेमचंद मंगल, डॉ. जेके पांडा, डॉ. अमित कटारिया, डॉ. सुधीर मलिक, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. बीएस तोमर, डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. राजा सिंगला, डॉ. मनीष कुमार, मनोज कुमार, निवारिक, समीर, प्रवीण राणा और कीमती लाल आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਫਲੋਰੈਂਸ ਨਾਇਟਨਗੇਲ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਨੂੰ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਨਰਸਿੰਗ ਦਿਵਸ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ

Fri May 12 , 2023
ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਫਲੋਰੈਂਸ ਨਾਇਟਨਗੇਲ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਨੂੰ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਨਰਸਿੰਗ ਦਿਵਸ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਮੈਡਮ ਕਿਰਨ ਬਾਂਸਲ, ਯੋਗੇਸ਼ ਬਾਂਸਲ, ਪਰਿਅੰਕਾ ਬਾਂਸਲ ਨੇ ਬਤੌਰ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 12 ਮਈ 2023 [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:=   ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ […]

You May Like

Breaking News

advertisement