सीबीगंज स्थित UPHC पर शव बर्ष की प्रेरक शुरुआत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सीबीगंज स्थित UPHC पर नववर्ष की प्रेरक शुरुआत
UPHC CBganj में नववर्ष के अवसर पर स्वास्थ्य, सेवा और सकारात्मक सोच के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग, संतुलित आहार और सकारात्मक आदतों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर स्टाफ नर्स सरिता का जन्मदिन भी सादगी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों को चाय वितरित की गई तथा बच्चों को चॉकलेट देकर खुशियां बांटी गईं।
योग सत्र में हृदेश, मनमोहन सरस्वती, मोनू, सुबिता, मीता, छाया, पूनम और अमृता सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन ने नववर्ष की शुरुआत को सेवा, स्वास्थ्य और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व चेयरमैन पर सरकारी पटटे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप। फर्जी पट्टे की जमीन पर मुआवजा हड़पने की कोशिश

Sat Jan 3 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,(मीरगंज तहसील क्षेत्र के) कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर में सरकारी भूमि पर फर्जी पट्टा बनवाकर वर्षों से अवैध कब्जा किए जाने और अब बरेली विकास प्राधिकरण में शामिल होने के बाद मुआवजा हड़पने की कोशिश का गंभीर […]

You May Like

Breaking News

advertisement