वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देने के निर्देश

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में सीएमओ डॉ. एन. आर. वर्मा ने नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र अनंतपुरा का किया निरीक्षण,।

आजमगढ़।
जनपद में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत आज मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र अनंतपुरा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, पंजीकरण, दवा वितरण व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र पर आए मरीजों से वार्ता कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि आरोग्य मेला में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक जांच एवं दवाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने, नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच तथा अन्य जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले वरिष्ठ नागरिकों के साथ उच्च वरीयता के साथ व्यवहार किया जाए और उन्हें पंजीकरण, जांच एवं उपचार में अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में नशे की स्थिति में आने वाले व्यक्तियों का प्रवेश कदापि न होने दिया जाए। यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में परिसर में आता है अथवा व्यवस्था बाधित करने का प्रयास करता है तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को अवगत कराया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत कुल 77 स्वास्थ्य केन्द्रों पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 96 चिकित्सकों एवं 289 पैरामेडिकल कर्मियों की तैनाती रही। मेले में कुल 2323 मरीजों का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इनमें 953 पुरुष, 1033 महिलाएं तथा 337 बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा 38 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। गंभीर रोगों से ग्रसित 12 मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया गया।
इस अवसर पर आरोग्य मेला में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया तथा चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

(डॉ. एन. आर. वर्मा)
मुख्य चिकित्साधिकारी
आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पाँचवें दिवस पर गोवर्धन पूजा एवं भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन

Sun Mar 15 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 15 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता] = फिरोजपुर शहर की एकता नगर कॉलोनी हॉल में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा के पाँचवें दिवस पर कथा व्यास आचार्य पंडित परशुराम शुक्ल जी महाराज, श्री धाम वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण की पावन गोवर्धन लीला का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।कथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement