केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का आयोजन

केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर जयराम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं नृत्य की मस्ती में झूमे।

कुरुक्षेत्र, 29 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शिखा जोशी (असिस्टेंट प्रोफेसर, संगीत एवं नृत्य विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय) तथा सैम डांस ग्रुप द्वारा शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उनके समूह के छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी और पश्चिमी धुनों पर आधारित जैसे जग्ग जितिया और ऐसी धाकड़ है इत्यादि गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने कहा कि नृत्य एक कला है जो जीवन की भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करता है। नृत्य शारीरिक रूप से हमें फिट रखता है। इस अवसर पर श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी पंजाबी गीतों पर आधारित नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ममता, मीनाक्षी, लवली, मनीषा, प्रतिभा, अन्नू गुप्ता इत्यादि अध्यापिकाएं मौजूद रही।
अतिथि कलाकारों को सम्मानित करते हुए अंजू अग्रवाल एवं अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंच धूणी अग्नि तपस्या का तीसरा दिन माता सीता को समर्पित : महंत राजेंद्र पुरी

Sun Apr 30 , 2023
पंच धूणी अग्नि तपस्या का तीसरा दिन माता सीता को समर्पित : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी कर रहे हैं 41 दिवसीय पंच धूणी अग्नि तपस्या। कुरुक्षेत्र, 29 अप्रैल : तीर्थों की संगम स्थली कुरुक्षेत्र के […]

You May Like

Breaking News

advertisement