अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा, एवं प्रेम प्रकट करते हुए राजनीति और समाजिक उपलब्धियों व कठिनाईयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में मनाया उत्सव के तौर पर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष, 08 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदया द्वारा थाना आँवला क्षेत्र में पुलिस मध्यस्थता परामर्श केन्द्र के पदाधिकारियों के साथ केन्द्र का नवीनीकरण कर शुभारम्भ किया गया। तथा महिलाओं की समाज के आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान में भागीदारी व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परामर्श केन्द्र के सिविल जज श्री आकाश गुप्ता , सिविल जज कुमारी विदिशा भूषण, उपजिलाधिकारी आँवला ऐनराम, क्षेत्राधिकारी आंवला श्री नितिन कुमार एवं 1. जयगोविन्द सिंह-अध्यक्ष 2.श्रीमती सोखी अग्रवाल-सदस्य 3. योगेश माहेश्वरी-सदस्य 4. श्रीमती रजिया सुल्तान-सदस्य 5.रमाकान्त तिवारी-सदस्य 6. रामदीन सागर- सदस्य 7.उ0नि0 पूजा गोस्वामी 8.म0हे0का0 रश्मि शर्मा आदि तथा सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्राएं,थाना क्षेत्र की सभी महिला ग्राम प्रधान,तहसील आँवला की सभी महिला लेखपाल व थाना आंवला की समस्त महिला कर्म0गण भी मौजूद रहीं ।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदया द्वारा थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधि0/कर्म0गण को स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं महिला आरक्षी श्यामवती व महिला आरक्षी नीलम के मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत होने पर तीन फीती लगाकर सम्मानित किया गया ।
इसके अतिरिक्त श्री जयगोविन्द , अध्यक्ष पुलिस मध्यस्थता परामर्श केन्द्र कोतवाली आंवला समिति द्वारा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुश्री अंशिका वर्मा को ब्रिक्स चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के तत्वाधान में माननीय मुख्यमंत्री-दिल्ली श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा वूमेन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किये जाने के उपरान्त नागरिक अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना बारादरी पुलिस द्वारा संगठित तौर पर सट्टा लगाकर बन्द घर में जुआ खेलने वाले गैंग का भण्डाफोड़, सरगना सहित कुल 22 सट्टेबाज गिरफ्तार

Sun Mar 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा सट्टेबाजो के खिलाफ चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में थाना बारादरी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर एव अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय महोदय के निर्देशन में अभियान चलाकर गोपनीय एव सटीक सूचना के आधार […]

You May Like

advertisement