रेलवे क्लब फिरोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रेलवे क्लब फिरोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

(पंजाब)फिरोजपुर 10 मार्च, 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

को रेलवे क्लब फिरोजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला रेलकर्मियों ने महिलाओं के उत्थान विषय पर भाषण एवं चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर एक लोकनृत्य और महिला सशक्तिकरण पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल में अब महिलाओं की भागीदारी निरन्‍तर बढ़ रही है। उन्होंने भारतीय रेल में महिलाओं की महतवपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व ने भारतीय रेल को नई ऊंचाईयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम-“तेजी से कार्य करना (Accelerate Action)” है।

समारोह के अन्‍त में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली 31 महिला कर्मियों को सम्‍मानित किया गया। फिरोजपुर मंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वीक के दौरान विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया और इसके विजेताओं को उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, फिरोजपुर की अध्यक्षा श्रीमती ममता साहू द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आर. के. कालड़ा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रज में 40 दिनों तक खेली जाने वाली होली पर विशेष।

Tue Mar 11 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जगत होरी-ब्रज होरा, ऐसा देश निगोरा।प्रस्तुति : डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृंदावन : होली हमारे देश का प्राचीनतम राष्ट्रीय पर्व है। जो कि प्रतिवर्ष नवीन उल्लास व स्फूर्ति लेकर आता है। इस त्योहार में न कोई वर्ग भेद है और न ही कोई […]

You May Like

advertisement