बरेली: असहाय गरीब कन्याओं की शादी में मदद करना ईश्वरीय पूजा: सिन्हा

असहाय गरीब कन्याओं की शादी में मदद करना ईश्वरीय पूजा: सिन्हा

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के निर्धन कन्याओं की शादी में वैवाहिक उपहार देने के अभियान के अंतर्गत रविवार को चार अति निर्धन कन्याओं को शादी में जरूरी सामान क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में दिया गया।जिससे उनको अपनी गृहस्थी चलाने में मदद मिलेगी।उपहार में रोजमर्रा के काम आने वाले बर्तन, टीन का बड़ा बक्सा, गद्दा तकिया, बेड, चादर, कुर्सी मेज का सेट,नकद राशि, साड़ियां आदि जरूरी सामान दिया गया तथा बारातियों के लिये भोजन के लिए कच्चा सामान भी दिया गया। जिनको मदद की गई उनमें चौपला पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली ख़्याली राम की पुत्री प्राची है पिता ख्याली राम मजदूरी करता है। दूसरी कन्या काजल माधोबाड़ी के रहने वाले संजीव भारती की पुत्री है जो घरों से कूड़ा उठाने वाला प्राइवेट कर्मचारी है तीसरी कन्या सोनी नेकपुर निवासी रिक्शा चालक नत्थू लाल की पुत्री है। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि 2008 से अब तक 675 कन्याओं की शादी में क्लब लगातार मदद कर रहा है। उन्होंने कहा असहाय गरीब कन्याओं की शादी में मदद करना ईश्वर की पूजा के समान है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना, डा. अतुल कुमार वर्मा, मधु वर्मा,प्रकाश चंद्र सक्सेना, मयंक अग्रवाल,अरुणा सिन्हा राजकुमार सक्सेना, सी.एस. अंकित अग्रवाल, इं. ए. एल.गुप्ता, , डॉ. आनंद लखटकिया, मीता गुप्ता, इं. दिनेश कुमार , अजीत कुमार सक्सेना,जितेंद्र सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।कल्पना सक्सेना, शकुन सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल, काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Sun Apr 30 , 2023
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल,काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान दीपक शर्मा (संवाददाता ) बरेली : इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर गो क्लीन गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन, हल्द्वानी (एनजीओ) के अध्यक्ष मनोज नेगी एवं उनकी 25 सदस्यी टीम द्वारा जीरो प्लास्टिक के तहत स्टेशन परिसर, […]

You May Like

Breaking News

advertisement