Breaking Newsउत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़

सुविधाजनक रहा रहा उपार्जन केंद्र में धान बेचना, सरकार की सुगम व्यवस्था का मिल रहा लाभ : किसान श्री सलाम

उत्तर बस्तर कांकेर, 09 जनवरी 2026/ प्रदेश सरकार की धान खरीदी नीति का किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत संपूर्ण धान खरीदी की प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और आधुनिक तकनीकी सुविधायुक्त विकसित किया गया है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों को मिल रहा है।
   कांकेर ब्लॉक के ग्राम सातलोर से धान बेचने धान उपार्जन केंद्र पटौद पहुंचे किसान श्री धनराज सलाम ने बताया कि उनके पास 5.5 एकड़ कृषि भूमि है और पहले टोकन में 30.80 क्विंटल धान का विक्रय किया था। इसके पश्चात आज पुनः 71.60 क्विंटल धान सफलतापूर्वक बेचा। किसान श्री सलाम ने बताया कि टोकन कटवाने की प्रक्रिया में दोनों ही बार किसी प्रकार की समस्या नहीं आई। ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप के माध्यम से टोकन आसानी से मिलने से धान विक्रय का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे खेती की मरम्मत एवं दैनिक उपयोग के खर्चों में करेंगे। श्री सलाम ने शासन की डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को समय पर सुविधा और पारदर्शिता मिल रही है। बिना किसी परेशानी के अपना धान केंद्र आसानी से बेच रहे हैं। वहीं धान के उठाव में भी तेजी आई है। उन्होंने राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति के प्रति साधुवाद प्रकट करते हुए आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel