जग ज्योति दरबार की जारी है निरंतर नशा मुक्ति हरियाणा अभियान जागरूक यात्रा

जग ज्योति दरबार की जारी है निरंतर नशा मुक्ति हरियाणा अभियान जागरूक यात्रा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नशा मुक्ति हरियाणा अभियान जागरूक यात्रा और शिविर का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में युवाओं को नशा मुक्त करने का अभियान निरंतर जारी है। इस अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र जिला एवं संसदीय क्षेत्र में निरंतर नशा मुक्ति जागरूकता यात्राएं निकाली जा रही हैं।
बुधवार को भी जग ज्योति चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नशा मुक्ति अभियान के लिए दर्जनों गांवों में नशा मुक्ति यात्रा निकाली गई और शिविर का आयोजन किया गया।
जग ज्योति दरबार के प्रवक्ता के अनुसार यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने जोश के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर गंगेरी के युवाओं ने विशाल रथ तैयार किया। मोटर साइकिलों पर सवार एवं पैदल लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा की भव्य शुरुआत की। कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य टीटू और मनदीप सैनी ने पगड़ी पहनाकर महंत राजेंद्र पुरी का स्वागत किया।
जग ज्योति दरबार की तरफ से यात्रा की शुरुआत महंत राजेंद्र पुरी ने शंखनाद के साथ करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस धर्म युद्ध का शुभारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि नशा एक जहर है जो हमारे देश और प्रदेश के युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहा है। लाखों लोग जिनमें युवा, बुजुर्ग और दुर्भाग्य से लड़कियां भी इस बुरी लत की शिकार हो रही है।
जग ज्योति दरबार नशा मुक्ति के इस अभियान को तब तक जारी रखेगा जब तक इस बुराई का अंत नहीं हो जाता है। दरबार के प्रवक्ता ने कहा कि राजेंद्र पुरी द्वारा वर्षों से जन कल्याणकारी कार्य, सनातन धर्म का प्रचार, गरीब कन्याओं के विवाह इत्यादि कार्य किए जा रहे हैं। परंतु अब नशा मुक्त हरियाणा की हमेशा प्राथमिकता रहेगी। इस अभियान के तहत कुरुक्षेत्र लोक सभा की सभी विधान सभाओं में नशा मुक्त हरियाणा के लिए यात्राएं निकाली जाएंगी। साथ ही नशा मुक्ति शिविरों का आयोजन लगातार जारी रहेगा।
महंत राजेंद्र पुरी ने शिविर में कहा कि नशा के आदी हो चुके लोगों से नफरत न करें बल्कि उन्हें प्यार से इस बुराई के बारे जानकारी दें। नशे के नुकसान बारे समझाएं कि इसे कैसे छोड़ा जा सकता है। कैसे इस बुरी आदत से बचा जा सकता है।
बुधवार की नशा मुक्ति यात्रा एवं शिविर में सहयोग करने वालर ग्रामीणों एवं अन्य लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के शिविरों और यात्राओं की सिलसिला लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज कुमार, सोमदत्त कपूर, धर्मेंद्र शर्मा, बिल्लू गिल, सुनील खरींडवा, जंग सिंह, सागर अंबाला, रवि रोहटी, काकू नेशी, सागर जलबेड़ा, गुरप्रीत जलबेड़ा, इत्यादि भी मौजूद रहे।
नशा मुक्त अभियान में सम्बोधित करते हुए महंत राजेंद्र पुरी एवं यात्रा में शामिल लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधुनिक एवं उच्च तकनीक आलू बीज पर कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह देंगे व्याख्यान

Wed Jul 5 , 2023
आधुनिक एवं उच्च तकनीक आलू बीज पर कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह देंगे व्याख्यान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 समय परिवर्तन के साथ आलू उत्पादन की तकनीकों पर हुआ है काफी अनुसंधान। कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई : आलू उत्पादन अब कोई साधारण खेती नहीं है बल्कि […]

You May Like

advertisement