प्रेरणा वृद्धाश्रम शहीदी स्मारक वीडियो को राष्ट्रीय स्तर पर मिले सर्वश्रेष्ठ सम्मान को जय भगवान सिंगला ने ग्रहण किया

प्रेरणा वृद्धाश्रम शहीदी स्मारक वीडियो को राष्ट्रीय स्तर पर मिले सर्वश्रेष्ठ सम्मान को जय भगवान सिंगला ने ग्रहण किया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने कुरुक्षेत्र के लिए राष्ट्रीय सम्मान को किया हासिल।
प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित शहीदी स्मारक की मिट्टी को राष्ट्र निर्माण के लिए लेकर गए जय भगवान सिंगला।

कुरुक्षेत्र, 2 नवम्बर : लिंगायत ललिता देवी इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट छतरपुर दिल्ली में आयोजित राष्ट्र निर्माण कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर पर कुरुक्षेत्र स्थित प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला को राष्ट्रीय सम्मान मिला। सिंगला कुरुक्षेत्र से प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित शहीदी स्मारक की मिट्टी लेकर गए थे। उन्होंने कार्यक्रम से वापिस कुरुक्षेत्र लौटने के बाद बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से अखंड भारत निर्माण के लिए मिट्टी मंगवाई गई थी। यह मिट्टी देश के उन सभी स्थानों से मंगवाई थी जहां जहां देश के लिए शहादत देने वाले शहीदों के स्मारक का निर्माण किया गया है। सिंगला ने बताया कि दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में देश के कोने कोने से तथा विभिन्न राज्यों से लोग शहादत देने वाले वीरों के पवित्र स्थानों से मिट्टी लेकर पहुंचे। सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश के अलग अलग राज्यों से मिट्टी लाने वाले युवक युवतियां भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि अलग अलग स्थानों से लाई गई मिट्टी से अखंड भारत के मानचित्र का निर्माण कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सेवानिवृत मेजर जनरल जीडी बक्शी ने शिरकत की। उसके साथ मशहूर कलाकार अरुण बक्शी, देशभर से सेना के लिए सेवा करने वाले वीर पुरुष व कई अन्य रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर्स मौजूद रहे। इसी मौके पर हरियाणा प्रदेश की ओर से प्रतिष्ठित साहित्यकार डा. मधुकांत एवं कुरुक्षेत्र से डा. जय भगवान सिंगला को सम्मानित किया गया। सिंगला ने कुरुक्षेत्र में बताया कि प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित शहीदी स्मारक की मिट्टी ले जाने का उनके लिए बहुत ही अद्भुत अवसर था। साथ ही वृद्धाश्रम में स्थित नितिन बाली शहीदी स्मारक का वीडियो भी बनाकर कार्यक्रम के लिए पहले भेजा गया था। इस वीडियो को आयोजकों एवं कार्यक्रम के निर्णायक मंडल द्वारा देश का सर्वश्रेष्ठ वीडियो घोषित किया गया। सिंगला ने बताया कि अब इस वीडियो को देश की विभिन्न संस्थाओं एवं स्मारक स्थलों को भेजा गया है ताकि देश प्रेम एवं राष्ट्र प्रेम का संदेश पूरे भारत वर्ष में जा सके। उन्होंने बताया कि उस समय बहुत ही अजीब नजारा था। इस वीडियो की पूरे कार्यक्रम में चर्चा हुई। साथ ही गर्व हुआ कि कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर बने शहीदी स्मारक से मिट्टी ले जाने एवं वीडियो भेजने का गौरव मिला। सिंगला ने कहा कि इस वीडियो को कार्यक्रम में देखकर हर व्यक्ति में देशप्रेम एवं देशभक्ति की भावना साफ़ नजर आ रही थी। सिंगला ने बताया कि इस गौरव को हासिल करने का श्रेय कुरुक्षेत्र वासियों को है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की मिट्टी में देशभक्ति एवं देश के प्रति समर्पण की भावना है। इस धरती में देश के लिए लिए वो कण एवं भावना मौजूद हैं जिसमें देश के लिए मर मिटने के जज्बात हर क्षण रहते हैं। सिंगला के कहा कि प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित शहीदी स्मारक के वीडियो को राष्ट्रीय स्तर पर मिले सम्मान का हर कुरुक्षेत्रवासी हकदार है। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर जय भगवान सिंगला का प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर, आशा सिंगला, मोनिका सिंगला, शिल्पा सिंगला, अन्नपूर्णा शर्मा, मधु मल्होत्रा, डा. हरबंस कौर,  बलविंदर कौर, चंद्रकांता, बी. श्रीवास्तव, जोगिंदर पाल, चंद्रकांत, मुख्तियार सिंह, कश्मीरी लाल, वी.डी. शर्मा, क्षमा देवी, वीणा कुमारी, कुलविंदर देवी, सीता देवी, शकुंतला इत्यादि द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।
कुरुक्षेत्र के लिए राष्ट्रीय सम्मान को हासिल करने के अवसर पर प्रेरणा के संस्थापक जय भगवान सिंगला व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: आर्मी पब्लिक स्कूल ने हिम ज्योति एवं गुरु राम राय स्कूल जीते,

Wed Nov 2 , 2022
आर्मी पब्लिक स्कूल, हिम ज्योति एवं गुरूजी राम राय स्कूल जीतेद हेरिटेज स्कूल के तत्ववाधान मे आयोजित जान जे सुखिया वॉलीबॉल मेमोरियल टूर्नामेंट मे आर्मी पब्लिक स्कूल, हिम ज्योति स्कूल एवं श्री गुरु राम राय स्कूल ने अपने अपने मैच जीत कर पुरे अंक प्राप्त किये lहेरिटेज स्कूल के वॉलीबॉल […]

You May Like

advertisement