जयराम कन्या महाविद्यालय ने ऑनलाइन माध्यम से राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया

जयराम कन्या महाविद्यालय ने ऑनलाइन माध्यम से राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

डी.ए.वी. कालेज पिहोवा की नीरू ने प्रथम, सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की कल्पना ने द्वितीय व डी.एन. कालेज कुरुक्षेत्र की मनप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  
कविताओं के माध्यम से भारत-विभाजन की त्रसादी, सामाजिक कुरीतियों व नारी से जुड़ी समस्याओं का चित्रण किया।

कुरुक्षेत्र, 2 नवम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा के पंजाबी विभाग द्वारा अमृता प्रीतम की पुण्यतिथि के अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पंजाबी साहित्य परिषद की संयोजिका डा. सुनीता रानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अमृता प्रीतम द्वारा रचित विभिन्न कविताओं के माध्यम से भारत-विभाजन की त्रसादी, सामाजिक कुरीतियों व नारी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का चित्रण किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डी.ए.वी. कालेज पिहोवा की छात्रा नीरू बी.ए. तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान  सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्रा कल्पना बी.ए. द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान डी.एन. कालेज कुरुक्षेत्र की छात्रा मनप्रीत कौर, बी.ए. तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया।  निर्णायक मंडल की भूमिका डा. सुनीता रानी, डा. सुनीता शर्मा व डा. प्रीति शर्मा ने निभाई।  महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने विजेता छात्राओं को बधाई प्रेषित करते हुए बताया कि अमृता प्रीतम एक महान कवयित्री व पंजाब की आवाज के नाम से मशहूर थी। जिसने पंजाबी साहित्य को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने में मुख्य भूमिका निभाई। इनकी गिनती साहित्य के महान व प्रतिभावान लेखकों में होती है। उनकी रचनाओं का विश्व की कई अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है। प्राचार्या ने भविष्य में होने वाली इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को बढ़चढ़ भाग लेने के लिए प्रेरित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने पंजाबी विभाग की संयोजिका डा. सुनीता रानी को इस सफल कार्यक्रम के लिए सराहना की।
ऑनलाइन राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में 5 दिवसीय बगलामुखी महायज्ञ व दो दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ

Wed Nov 2 , 2022
जयराम विद्यापीठ में 5 दिवसीय बगलामुखी महायज्ञ व दो दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अनेकों संत महापुरुष होंगे शामिल। कुरुक्षेत्र, 2 नवम्बर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में 5 दिवसीय बगलामुखी […]

You May Like

advertisement