गीता जयंती पर जयराम विद्यापीठ की भव्य दीप माला बनी आकर्षण का केंद्र

गीता जयंती पर जयराम विद्यापीठ की भव्य दीप माला बनी आकर्षण का केंद्र।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जयराम विद्यापीठ ने अयोध्या के रामलला भगवान श्री राम के चरणों में हजारों दीपक प्रज्वलित किए।
गीता जयंती महोत्सव पर विद्यापीठ ने किया भव्य दीप दान।
विशाल स्क्रीन पर लाखों लोगों ने देखा भव्य नजारा।
आस्था का केंद्र बना भगवान श्री राम के चरणों में दृश्य।

कुरुक्षेत्र ( संजीव कुमारी) 24 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम विद्यापीठ के संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से उत्पन्न पावन गीता के जन्मोत्सव गीता जयंती महोत्सव 2023 पर बीते वर्षों की भांति इस बार भी श्री जयराम विद्यापीठ द्वारा विद्यापीठ के समक्ष ब्रह्मसरोवर के तट पर गार्गी घाट पर 64 फीट लम्बी एवं 12 फीट ऊंची स्क्रीन के समक्ष भगवान श्री राम के चरणों में हजारों दीपक प्रज्वलित कर एक अलौकिक दृश्य के माध्यम से भगवान श्री राम की पूजा की। यह भव्य नजारा लोगों की आस्था का केंद्र बना।
इस अवसर पर भव्य रंगोली बनाकर उसमें भी दीप प्रज्वलित किए गए। जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के अनुसार 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम के मंदिर अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से हजारों लोग भाग लेंगे। उसी भावना को मध्य नज़र रखते हुए कुरुक्षेत्र व आसपास के श्रद्धालुओं एवं भक्तों के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, विद्यापीठ की भव्य रंगोली एवं दीपमाला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री राधा संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन

Mon Dec 25 , 2023
श्री राधा संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट रजिस्टर्ड बरेली द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा का आज दिनांक 24 दिसंबर को पूर्णआहुति के साथ समापन हुआ। सुबह 10 बजे श्री राम कथा स्थल पर भव्य भवन […]

You May Like

advertisement