जालौन: दिन रात अघोषित बिजली कटौती से मचा हाहाकार, आमजनमानस बेहाल

जालौन:- दिन रात अघोषित बिजली कटौती से मचा हाहाकार, आमजनमानस बेहाल

रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन

प्रदेश भर में विधुत संकट के चलते जालौन वासियों को भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे जनपद में लड़खड़ाती बिजली व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।
हालात यह है कि बमुश्किल लोगों को 10 से 12 घंटे आपूर्ति मिल पा रही है। उसमें भी दिन और में कई मर्तबा बिजली की आवाजाही रहती है। इसके अलावा फाल्ट की दिक्कत के चलते पब्लिक को बिजली कटौती का सामना करते हुए उमस और भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही अघोषित विजली कटौती से लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
बता दे कि जालौन में पिछले सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह से लड़खड़ाई हुई है जहां अघोषित कटौती ने लोगों के रातों की नींद छीन ली है वही दिन भर चैन से जीना दूभर हो गया है। वही बुजुर्ग बच्चे भी रात में नींद पूरी न होने के कारण डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। इस समय भीषण गर्मी में भयंकर कटौती के कारण पूरे जनपद जालौन में 21 घंटे 30 मिनट बजली सप्लाई मिलने के बजाय महज 9 से 10 घंटे ही सप्लाई बड़ी मुश्किल से मिल रही है रात का हाल बहुत ही बुरा है, 10 मिनट सप्लाई आती है तो आधा घंटे के लिए चली जाती है उसी तरह से रात 9 बजे के बाद हर रोज ड्रामा होता है।
उसके बाद जैसे तैसे अघोषित कटौती चालू होती है फिर दिनभर यही होता रहता है पूरे 24 घण्टे में बड़ी मुश्किल से 9/ 10 घंटे ही लाइट मिल पा रही है। सरकार के आदेश के बावजूद लोगों को तय शेड्यूल से लाइट न मिलना लोगों में भयंकर आक्रोश पनप रहा है। यह भयंकर आक्रोश कभी भी रौद्र रूप ले सकता है।

इस सम्बन्ध में आज जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि प्रदेश स्तर पर कुछ विधुत इकाइयां बंद थी। जिससे विद्युत उत्पादन में कमी आई है। जल्द ही ये तकनीकी समस्या दूर हो जाएगी। लोगो को जिस भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है उसका जल्द ही समाधान हो जाएगा।

बाईट – प्रियंका निरंजन (जिलाधिकारी जालौन)

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बनाए जा रहे हैं जालौन में अमृत सरोवर तालाब का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Wed May 18 , 2022
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बनाए जा रहे हैं जालौन में अमृत सरोवर तालाब का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन जनपद जालौन में आम जनमानस और पशुओं पक्षियों के पीने के पानी की किल्लत खत्म करने तथा […]

You May Like

advertisement