जालौन:डीएम व SSP ने मध्य प्रदेश बार्डर व थाने का किया औचक निरीक्षण,थाना इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से हटाया

       

जालौन:डीएम व SSP ने मध्य प्रदेश बार्डर व थाने का किया औचक निरीक्षण,थाना इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से हटाया

रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन

जनपद जालौन स्थान उरई, 20 जुलाई 2022 सूचना विभाग प्रकाश नार्थ।

माधौगढ़ में पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश से अवैध तरीके से मौरंग और गिट्टी का परिवहन की शिकायतें मिलने पर जिसमें प्राइवेट कर्मचारियों के माध्यम से सरकारी कर्मचारी द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने देर रात मध्य प्रदेश बॉर्डर व थाना का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने माधौंगढ़ उप जिलाधिकारी थाना इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा है। साथ ही एक समिति बनाकर इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी संबंधित क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जाएगा जिससे यह पता चल सके कि किस प्रकार की गतिविधियां पिछले कई दिनों से हो रही है जिला प्रशासन द्वारा प्रकरण को गंभीरता लिया जा रहा है जांच में किसी भी अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। उसके बाद माधौंगढ़ थाना का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, एससी एसटी रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, तोहार रजिस्टर सहित अन्य का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पास्को एवं महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई एवं आगंतुकों के लिए बैठने की कुर्सी एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਡਵੀਜ਼ਨਲ ਰੇਲਵੇ ਮੈਨੇਜਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਇਮਾਰਤ ਢਾਉਣ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿਚ ਅਤੇ ਇਸ ਬਿਲਡਿੰਗ ਵਿਚ ਰੇਲਵੇ ਮਿਊਜ਼ਮ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਸਹਾਇਕ ਡੀ ਆਰ ਐਮ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਅਤੇ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ</em>

Wed Jul 20 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 19 ਜੁਲਾਈ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਇਮਾਰਤ ਨੂੰ ਡਿਵੀਜ਼ਨਲ ਰੇਲਵੇ ਮੈਨੇਜਰ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਇਮਾਰਤ ਨੂੰ ਢਾਹੁਣ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਨਾਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਾਸੀਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।ਰੇਲਵੇ ਮੰਤਰੀ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਪੱਤਰ ਲਿਖਣ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਅਤੇ […]

You May Like

advertisement