जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक हुई संपन्न

जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक हुई संपन्न

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ अतरौलिया विधानसभा में मदियापार मोड़ पर जनाधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नीलम मौर्य जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेश मौर्य पूर्व जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारसनाथ मौर्या व संचालन वासुदेव मौर्य ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारसनाथ मौर्य ने कहा कि हम पूरे जिले में सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इसके तहत लोगों को सदस्यता दिलाई जा रही है। अब तक हमारे साथ बहुत लोग जुड़ चुके हैं और बहुत लोग जुड़ रहे हैं। हम लोग चाहते हैं कि जिसकी जितनी संख्या हो उसी हिसाब से उसको भागीदारी मिले। जातिगत जनगणना करवा कर पिछड़े लोगों को उनका हक दिलाना हमारा उद्देश्य है और हम इसको जरूर पूरा करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलम मौर्य ने कहा कि हम अपने जिले में महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं और लोगों को यह बता रहे हैं कि जनाधिकार पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो उन्हें उनका हक दिला सकती है। इस पर मुख्य रूप से संगठन मंत्री राजू मौर्य, महासचिव राम भेज, जयराम, इंद्रेश, मुकेश, पप्पू, रामदयाल, महेंद्र, ममता, अनीता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित

Sat Jul 23 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 आयुष विभाग सेवा भाव से कर रहा कावड़ियों व आमजन की सेवा। कुरुक्षेत्र 23 जुलाई : आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा श्री शिव शक्ति सेवा मंडल ( पंजि.) मुख्यालय श्री दुख:भंजन महादेव मन्दिर कुरुक्षेत्र में जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डा. सुदेश जटियान […]

You May Like

advertisement